Chandigarh Administration Announced Holiday On 22 Jan Ramlala Pran-Pratishtha

चंडीगढ़ प्रशासन का बड़ा फैसला; 22 जनवरी को छुट्टी की घोषणा की, रामलला प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल

Chandigarh Administration Announced Holiday On 22 Jan Ramlala Pran-Pratishtha

Chandigarh Administration Announced Holiday On 22 Jan Ramlala Pran-Pratishtha

Chandigarh Holiday On 22 Jan: अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल बन रखा है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की जानी है। वहीं इस खास मौके के लिए अब चंडीगढ़ प्रशासन ने छुट्टी की घोषणा कर दी है।

प्रशासन ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि रामलला प्राण-प्रतिष्ठा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है कि, चंडीगढ़ प्रशासन के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड/निगम/संस्थान और औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी 2024 को बंद रहेंगे। यानि सभी प्रकार के सरकारी दफ्तरों और स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी रखी जाएगी। प्रशासन के इस फैसले से संबन्धित कर्मचारियों में खुशी की लहर है। क्योंकि अब वह आराम से रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देख पाएंगे.

Chandigarh Administration Announced Holiday On 22 Jan Ramlala Pran-Pratishtha

 

केंद्र सरकार ने छुट्टी घोषित की

इससे पहले बीते कल ही केंद्र सरकार ने प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की थी। केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा था कि राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी 2024 को दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन के लिए बंद रखे जाएंगे यानि 'हाफ-डे छुट्टी' रहेगी। केंद्र सरकार के इस फैसले से पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी रहने वाली है। क्योंकि केंद्र सरकार के कार्यालय/संस्थान पूरे देश में मौजूद हैं।

चंडीगढ़ और केंद्र सरकार के अलावा उत्तर प्रदेश, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, राजस्थान व हरियाणा सरकार ने भी 22 जनवरी के लिए छुट्टी की घोषणा की है। हालांकि, मध्य प्रदेश, ओडिशा, असम, राजस्थान व हरियाणा में आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है। पांचों राज्यों में सभी कार्यालय व संस्थान आधे दिन के लिए बंद रहेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और असम में 22 जनवरी को 'ड्राई डे' की घोषणा भी की जा चुकी है। यानि यहां 22 जनवरी को शराब नहीं मिलेगी।

पूरा देश रामधुन में मग्न

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा (Ramlala Pran-Pratishtha) को लेकर पूरा देश राम धुन में मग्न हो गया है। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा भले ही अयोध्या में हो रही है लेकिन इस मौके पर तरह-तरह के कार्यक्रम देश में जगह-जगह हो रहे हैं। लोग खुशियां मना रहे हैं। पूरे देश में एक अजब सा उत्साहिक माहौल बना हुआ है। वहीं पीएम मोदी सभी देश वासियों से अपील की है वे अपने घरों में और आसपास के मंदिरों में दीप जलाएं और दिवाली बनायें।