Chandigarh 15 Year Old Girl Hanged: चंडीगढ़ में 15 साल की लड़की फांसी पर लटकी; कमरे में गई तो बाहर ही नहीं आई
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

ये क्या हो रहा? चंडीगढ़ में 15 साल की लड़की फांसी पर लटकी; कमरे में गई तो बाहर ही नहीं आई, काफी देर हुई तो परिवार ने देखा, होश उड़ गए

 Chandigarh 15 Year Old Girl Hanged

Chandigarh 15 Year Old Girl Hanged

Chandigarh 15 Year Old Girl Hanged: यह कैसा दौर आ गया है कि अब बच्चे फांसी पर झूल रहे हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में स्थिति बड़ी भयानक होगी। फिलहाल, चंडीगढ़ की इस घटना ने हैरान कर दिया है। जहां 15 साल की एक लड़की फांसी पर लटक गई। चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया के अंतर्गत थाने से कुछ दूरी पर लड़की टीन शेड के बने कमरे में फांसी से लटक रही थी। परिवार ने जब देखा तो होश उड़ गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की बनती कार्रवाई की। जांच के लिए पुलिस लड़की को अस्पताल ले गई थी। जहां डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया था।

9वीं में पढ़ती थी लड़की

मिली जानकारी के मुताबिक, 15 साल की यह नाबालिग लड़की अपने परिवार सहित रहती थी और नौवीं कक्षा में पढ़ रही थी। लड़की ने उस वक्त आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया। जब घर पर उसके मां-बाप नहीं थे। वह कहीं काम पर गए हुए थे। घर पर सिर्फ दादी और अन्य बच्चों की मौजूदगी थी। वहीं लड़की जब टीन शेड के बने एक कमरे में गई तो काफी देर तक बाहर नहीं आई। काफी समय बीत जाने के बाद जब परिवार ने लड़की की सुद लेनी चाही तो परिवार कमरा खोलकर अंदर पहुंचा तो हड़कंप मच गया। लड़की लोहे के एंगल में चुन्नी का फंदा बना उससे लटक रही थी। इसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए और सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

लड़की ने क्यों उठाया ऐसा कदम?

फिलहाल, सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर 15 साल की इस नाबालिग लड़की को ऐसी क्या समस्या थी कि उसने ऐसा कदम उठा लिया। वह किन चीजों से जूझ रही थी? उसके दिमाग में क्या चल रहा था? क्या किसी बात को लेकर नाराज थी? कई सवाल हैं। जिनकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया है।

रिपोर्ट- रंजीत शम्मी


यह भी पढ़ें- शराब का 'चमत्कार'; टल्ली होने के बाद कार की मलकियत भूल गया शख्स, अजनबी के साथ पी, उसने कहा- उतर जा तो उतरकर ऑटो-मेट्रो से पहुंचा घर