Drunken Man Gave Car To Stranger: शराब का 'चमत्कार'; टल्ली होने के बाद कार की मलकियत भूल गया शख्स, अजनबी के साथ पी

शराब का 'चमत्कार'; टल्ली होने के बाद कार की मलकियत भूल गया शख्स, अजनबी के साथ पी, उसने कहा- उतर जा तो उतरकर ऑटो-मेट्रो से पहुंचा घर

Drunken Man Gave Car To Stranger

Gurugram Drunken Man Gave Car To Stranger

Drunken Man Gave Car To Stranger: शराबियों के बारे में कई बातें प्रचलित हैं। ये जब शराब के नशे में होते हैं तो खुद को बादशाह समझते हैं। फिर इनके समान कोई नहीं होता। इनके कारनामे देखिए फिर। इनकी बातों को सुनिए। गजब और अजब। फिलहाल तो देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। मामला शराब की कड़ी से ही जुड़ा है। लेकिन एक अलग ही स्तर का है।

दरअसल, यहां एक शख्स ने शराब पीने के बाद एक ऐसे आदमी को अपनी कार का 'मालिक' बना दिया जिससे वह न कभी मिला और न ही उसे जानता था। बस इतनी जान-पहचान थी कि दोनों साथ शराब पी रहे थे। आलम यह रहा कि, शख्स उस आदमी को कार देकर खुद ऑटो से मेट्रो स्टेशन पहुंचा और इसके बाद मेट्रो में बैठकर घर। बहराल, शख्स बैठे-बिठाए लुट गया और इसमें वह खुद ही कसूरवार है।

दिल्ली में रहता है शख्स, गुरुग्राम में करता है नौकरी

मिली जानकारी के अनुसार, शख्स दिल्ली में रहता है और गुरुग्राम में नौकरी करता है। हाल ही में जब वह ऑफिस से निकला तो शराब पीने का मन हुआ। जिसके बाद वह चिल करने के लिए अपनी कार से ठेके पर पहुंच गया। उसने वहां से शराब ली और बैठकर पीने लगा कि इतने में एक अजनबी आदमी उसके पास आया और साथ शराब पीने की बात कही। शख्स ने भी उसे साथ बैठा लिया और इसके बाद दोनों शराब पीने लगे। वहीं शराब पीने के बाद जब शख्स कार लेकर आगे बढ़ा तो इस दौरान वो अजनबी आदमी भी साथ ही था।

बताया जाता है कि, जब शख्स की कार सुभाष चौक पर पहुंची और रुकी तो कार से अजनबी आदमी नहीं उतरा बल्कि उसने शख्स को कार से उतरने को कहा। जिसके बाद शख्स कार से उतर गया। क्योंकि वह नशे में था। उसे यही समझ नहीं आया कि जिस कार से वह उतर रहा है वह उसकी ही है।

बहराल, कार से उतरने के बाद शख्स ने जैसे-तैसे ऑटो पकड़ी और इसके बाद मेट्रो स्टेशन पहुंच मेट्रो से दिल्ली अपने घर पहुंचा। जहां घर में नशा उतरते ही शख्स के छक्के छूट गए। शख्स को याद आया कि, वो अपनी कार अजबनी आदमी को दे आया है। कार में उसका लैपटॉप सहित कुछ जरूरी चीजें भी थीं। इसके बाद शख्स ने पुलिस को शिकायत दी। शख्स ने पुलिस को पूरी कहानी बताई। मसलन शख्स को अजबनी के साथ शराब पीना भारी पड़ गया। शख्स के साथ सॉफ्ट लूट हो गई। इधर गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि, शख्स की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। शख्स को अजनबी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। ऐसे में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह पढ़ें- हैंडल से दोनों हाथ अलग, फुल स्टंट; ये लड़की भी न... बाइक पर तितलियों से लहरा रही थी, पुलिस ने सबक सिखा दिया VIDEO