CBI Investigation on Former Chandigarh SSP IPS Kuldeep Chahal

चंडीगढ़ के SSP रहे IPS कुलदीप चहल पर CBI जांच; कार्यकाल पूरा होने से पहले ही कर दी गई थी छुट्टी, पंजाब गवर्नर बोले- आचरण सही नहीं

CBI Investigation on Former Chandigarh SSP IPS Kuldeep Chahal

CBI Investigation on Former Chandigarh SSP IPS Kuldeep Chahal

CBI Investigation on Former Chandigarh SSP IPS Kuldeep Chahal: चंडीगढ़ के SSP रहे IPS कुलदीप चहल पर एक बड़ी खबर सुनने को मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएस कुलदीप चहल पर सीबीआई जांच शुरू की गई है। बताया जा रहा है कि, चहल पर भ्रष्टाचार के संबंध में यह कार्रवाई की जा रही है। ध्यान रहे कि, पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित कुलदीप चहल के आचरण को पहले ही गलत बता चुके हैं। पुरोहित ने एक लेटर जारी करते हुए कहा था कि अनाचरण के चलते ही चहल को चंडीगढ़ के एसएसपी पद से हटाया जा रहा है।

कार्यकाल पूरा होने से पहले ही कर दी गई छुट्टी

मालून रहे कि, बीते 12 दिसंबर को चंडीगढ़ प्रशासन ने एक आर्डर जारी करते हुए कुलदीप सिंह चहल को चंडीगढ़ SSP पद से हटा दिया था। कुलदीप सिंह चहल इस पद पर अभी अपना 3 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए थे। मगर चंडीगढ़ प्रशासन ने उन्हें समय से पहले पंजाब कैडर वापिस भेज दिया। इस पूरी प्रक्रिया ने कई तरह के सवाल भी खड़े कर दिए थे कि आखिर अचानक ऐसा क्यों किया गया? हालांकि, बाद में पंजाब गवर्नर एवं यूटी के प्रशासक बीएल पुरोहित ने इसका जवाब दे दिया था। जो कि आपने ऊपर पढ़ ही लिया है।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर नियुक्त किए गए

आपको बतादें कि, हाल ही में पंजाब सरकार ने आईपीएस कुलदीप सिंह चहल को जालंधर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। चंडीगढ़ से लौटने के बाद चहल अपनी नई नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे।

IPS कुलदीप सिंह चहल के बारे में?

पंजाब कैडर 2009 बैच के आईपीएस अफसर कुलदीप सिंह चहल (IPS Kuldeep Singh Chahal) की अगर बात करें तो उनकी क्राइम कन्ट्रोलिंग पर अच्छी पकड़ मानी जाती है। कुलदीप सिंह चहल की जहां भी पोस्टिंग हुई उन्होंने क्राइम पर लगाम लगाने को लेकर कई काम किए। साल 2020 में एसएसपी नीलांबरी जगदाले (IPS पंजाब कैडर) के चंडीगढ़ से जाने के बाद कुलदीप चंडीगढ़ (यूटी कैडर) में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर 3 साल के लिए बतौर एसएसपी आए थे। इससे पहले कुलदीप सिंह चहल मोहाली में एसएसपी थे।

जहां ASI रहे, वहीं SSP बनकर आए

बतादें कि, कुलदीप चहल आईपीएस बनने से पहले चंडीगढ़ पुलिस में ASI हुआ करते थे। लेकिन उनकी लग्न और में मेहनत ने उन्हें इस काबिल बना दिया कि वह उसी चंडीगढ़ पुलिस में SSP बनकर पोस्टेड हुए। चहल हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले हैं। हाल ही में पंजाब सरकार ने कुलदीप को DIG पद पर प्रोमोट किया था।