Car Hit a Man and Dragged in Delhi: दिल्ली में फिर दरिंदगी! बोनट में फंसा रहा शख्स, कार घसीटते हुए सड़क पर दौड़ती रही

दिल्ली में फिर दरिंदगी! बोनट में फंसा रहा शख्स, कार घसीटते हुए सड़क पर दौड़ती रही, मंजर ने 31 दिसंबर की वो रात याद दिला दी

Car Hit a Man and Dragged in Delhi

Car Hit a Man and Dragged in Delhi

Car Hit a Man and Dragged in Delhi: याद है कि, दिल्ली के कंझावला इलाके में 31 दिसंबर की रात एक 20 साल की लड़की को कैसे कार से घसीटा गया था। इस दौरान दरिदंगी की हर हद पार कर दी गई थी। वहीं कुछ ऐसी ही दरिदंगी अब दिल्ली में फिर से दोहराई गई है। घटना दिल्ली के केशव पुरम की बताई जा रही है। जहां 26 जनवरी की रात को स्कूटी पर सवार दो लोगों को एक कार ने पहले जोरदार टक्कर मारी और फिर इसके बाद स्कूटी सवार एक व्यक्ति को काफी दूर तक घसीटा गया।

बताते हैं कि, टक्कर के बाद स्कूटी सवार एक व्यक्ति मौके पर ही गिर पड़ा था। जबकि स्कूटी सवार एक अन्य व्यक्ति कार के बोनट में फंस गया। लेकिन व्यक्ति के कार में फंसे होने के बावजूद कार रोकी नहीं गई। व्यक्ति को करीब 350 मीटर तक घसीटा गया। पीड़ित व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान अब मौत हो गई है। बताते हैं कि, स्कूटी सवार जो व्यक्ति मौके पर गिरा था। उसकी मौत पहले ही हो गई थी।

इस घटना में भी 5 लोग पकड़े गए

दिल्ली पुलिस की DCP उषा रंगनानी ने बताया कि, घटना के बाद PCR की गाड़ी ने कार को कुछ ही देर में पकड़ लिया था और कार में सवार दो लोग गिरफ्तार कर लिए थे। जबकि उस दौरान कार में सवार अन्य 3 फरार हो गए थे। लेकिन अब उन 3 लोगों को भी पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस द्वारा घटना को लेकर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

कंझावला में लड़की के साथ क्या हुआ था? विस्तृत खबर

बतादें कि, लड़की स्कूटी से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बलेनो कार में सवार पांच युवकों ने पहले उसकी स्कूटी को टक्कर मारी और फिर इसके बाद उसे कई किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। लड़की बलेनो के नीचे फांसी रही और तड़पती रही और तड़प-तड़पकर मर गई। लेकिन युवकों ने कार नहीं रोकी।

पीड़िता सड़क पर बिल्कुल नग्न मिली थी

वहीं सुबह जब लड़की की लाश सड़क पर पड़ी मिली तो उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। वह बिल्कुल नग्न थी। घिसटने के दौरान लड़की के बदन का अधिकतर हिस्सा बुरी तरह कुचल चुका था। उसकी हड्डियां तक छिल चुकी थीं।

कंझावला कांड के पांचों युवक गिरफ्तार

इधर, इस घटना में दिल्ली पुलिस ने पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों की पहचान मनोज मित्तल, दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण और मिथुन के रूप में हुई थी। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC धारा 304 के तहत जानलेवा एक्सीडेंट का मामला दर्ज किया था और आगे की कार्रवाई में जुट गई थी। वहीं, दिल्ली पुलिस ने बाद की छानबीन में मामले को लेकर कई CCTV वीडियो भी जारी किए थे। जिनमें से एक में मृतक लड़की की दोस्त का भी एंगल सामने आया था। जो कि घटना के वक्त उसके साथ मौजूद बताई गई थी।

बतादें कि, इस घटना में गृह मंत्रालय के निर्देश पर दिल्ली पुलिस के 11 पुलिसवालों को सस्पेंड भी कर दिया गया है। इन पुलिसवालों पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप हैं। बताया जाता है कि, जब लड़की के साथ घटना घट रही थी तो उस वक्त पीसीआर में ड्यूटी दे रहे इन पुलिसवालों ने अपनी सक्रियता नहीं दिखाई।

यह पढ़ें- दिल्ली में 20 साल की लड़की के साथ दरिंदगी किस कदर हुई? यहां देखिए उसके वीडियोज