Bullets Fired On Chandigarh Police Inspector: चंडीगढ़ पुलिस पर हमला; बदमाशों ने इंस्पेक्टर पर गोलियां चलाईं

चंडीगढ़ पुलिस पर हमला; बदमाशों ने इंस्पेक्टर पर गोलियां चलाईं, वारदात से हड़कंप

Bullets Fired On Chandigarh Police Inspector

Bullets Fired On Chandigarh Police Inspector

Bullets Fired On Chandigarh Police Inspector: चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि, ऑपरेशन सेल के इंस्पेक्टर अमनजोत सिंह और उनकी टीम पर दो बदमाशों ने गोलियां चलाई हैं। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, शहर के गोल्फ क्लब मोड़ के पास इस वारदात को अंजाम दिया गया है। खैर गनीमत है कि, इंस्पेक्टर अमनजोत सिंह के साथ-साथ उनकी पूरी टीम बाल-बाल सुरक्षित बच गई है।

वारदात के बाद भाग नहीं पाए बदमाश

जानकारी मिल रही है कि, इस वारदात को अंजाम देने वाले दोनों बदमाशों को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की पहचान दिलदीप और शिवा के रूप में हुई है। दोनों मर्डर के आरोपी बताए जा रहे हैं। बदमाशों ने उस वक्त वारदात को अंजाम दिया जब इंस्पेक्टर अमनजोत सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन सेल की टीम उन्हें पकड़ने पहुंची थी। ऑपरेशन सेल को इनके गोल्फ क्लब के पास सक्रिय होने गुप्त सूचना मिली थी।

 

रिपोर्ट- रंजीत शम्मी