विकास से ज्यादा कीमती है सांसे:- प्रधान समाजसेवी शिक्षाविद सन्तसिहं हुड्डा ने कहा

विकास से ज्यादा कीमती है सांसे:- प्रधान समाजसेवी शिक्षाविद सन्तसिहं हुड्डा ने कहा

Breaths are more precious than development

Breaths are more precious than development

 संस्था ने कार्यक्रम में छात्राओं को पौधे भी वितरित किए 

बल्लबगढ़। दयाराम वशिष्ठ। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीही सैक्टर 08 के प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सामाजिक संस्था जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद के सहयोग से पौधावितरण व पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मधुनाशिनी, निर्गुंडी, सहजन, अशोक, गुड़हल, नीम के पौधे लगाकर छात्राओं को पौधे वितरित किए गए। विद्यालय की प्रभारी कमलेश शर्मा व पूनम हुड्डा ने पौधारोपण करते हुए कहा कि वृक्ष धरती का श्रंगार है। इस मौके पर विद्यालय सचिव शानो त्यागी व प्रवक्ता रंगिता ने मिलकर सभी अध्यापकों व छात्राओं को अपने जन्मदिवस पर पौधारोपण व उनकी देखभाल का संकल्प दिलाया। डीपी निशा व देवलता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग कर छात्राओं को पौधे वितरित करवाएं। संस्था के प्रधान समाजसेवी शिक्षाविद सन्तसिहं हुड्डा ने बताया कि संस्था ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालयों व सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण अभियान चलाया हुआ है। विकास से ज्यादा कीमती है सांसे। पौधारोपण के साथ - साथ इनकी परवरिश करना भी बहुत जरूरी है। पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान समाजसेवी शिक्षाविद सन्तसिहं हुड्डा, महासचिव सुभाष गहलोत, मुख्य सचिव देविचरण वैष्णव, उपप्रधान ओमदत्त शास्त्री एवं विद्यालय के सभी अध्यापकगणों विशेष सहयोग किया।