Gayatri Joshi Car Accident| बॉलीवुड एक्ट्रेस गायत्री जोशी का इटली में भीषण एक्सिडेंट, फरारी ने लेम्बोर्गिनी को टक्कर मारी, 2 की मौत
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

बॉलीवुड एक्ट्रेस गायत्री जोशी का भीषण एक्सिडेंट; फरारी-लेम्बोर्गिनी की टक्कर में हवा में उछला ट्रक, दिल दहलाने वाला वीडियो देखिए

Bollywood Swades Actress Gayatri Joshi Car Accident in Italy Horrific Video Viral

Bollywood Swades Actress Gayatri Joshi Car Accident in Italy Horrific Video Viral

Actress Gayatri Joshi Accident: शाहरुख खान की फिल्म 'स्वदेश' में काम कर चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस गायत्री जोशी का इटली में भीषण एक्सिडेंट हुआ है. गायत्री जोशी अपने पति विकास ओबेरॉय के साथ अपनी ब्लू रंग की लेम्बोर्गिनी कार में जा रहीं थी। जहां इसी दौरान लाल रंग की तेज रफ्तार फरारी कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिसके बाद उनकी लेम्बोर्गिनी कार साथ चल रहे एक मिनी ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज रही कि मिनी ट्रक हवा में उछलकर पलट गया। जबकि फरारी में आग लग गई। जिसमें बैठे दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में गायत्री जोशी और उनके पति विकास ओबेरॉय जख्मी बताए जा रहे हैं। वह हादसे में बाल-बाल बचे हैं।

हादसे का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया

इस पूरे हादसे का वीडियो भी सामने आया है। जो कि दिल दहलाने वाला है। बताया जा रहा है कि, इटली के सार्डिनिया के एक इलाके में यह हादसा हुआ। जो वीडियो सामने आया है उसमें आप देखेंगे कि सड़क पर एक के बाद एक कई लग्जरी गाड़ियां तेज रफ्तार में निकल रहीं हैं। इन्हीं गाड़ियों में एक ब्लू रंग लेम्बोर्गिनी गाड़ी गायत्री जोशी की भी है। लेकिन इस बीच अचानक से ओवेरटेक करती हुई आई लाल रंग की फरारी पीछे से आती है और लेम्बोर्गिनी को टक्कर मार देती है।

टक्कर लगने के बाद लेम्बोर्गिनी का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह पास में आगे चल रहे एक मिनी ट्रक से टकरा जाती है। जिसके बाद मिनी ट्रक हवा में उछलकर पलट जाता है। वहीं इस पूरे हादसे में फरारी आग पकड़ लेती है जबकि लेम्बोर्गिनी सड़क से उतरकर नीचे आ जाती है। जिस समय हादसा हुआ उस समय सड़क पर पीछे चले एक कार चालक द्वारा वीडियो शूट किया जा रहा था। जिसमें यह हादसा कैप्चर हो गया।

वीडियो देखिए


गायत्री जोशी की मौत की खबर आई

हादसे के बाद शुरुवाती जानकारी में यह बताया जा रहा था कि गायत्री जोशी और उनके पति विकास ओबेरॉय की मौत हो गई है। हालांकि, बाद में पता चला कि हादसे में जिन दो लोगों की मौत हुई है वह स्विस कपल था जो कि फ़रारी में सवार था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत में गायत्री ने कहा- विकास और मैं इटली में हैं, हम यहां एक दुर्घटना का शिकार हो गए लेकिन भगवान की कृपा से हमलोग बिल्कुल ठीक हैं।

फिल्म 'स्वदेश' के बाद बॉलीवुड से बना ली दूरी

बता दें कि गायत्री जोशी ने साल 2004 में फिल्म 'स्वदेस' से फिल्मी दुनिया में एंट्री मारी थी। उन्हें शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला था। फिल्म में वह शाहरुख खान के साथ लीड रोल में नजर आई थीं। लेकिन पता नहीं क्यों फिर इसके बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली और ओबेरॉय कंस्ट्रक्शन के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास ओबेरॉय से शादी करके बाहर सेटल हो गईं।

Bollywood Swades Actress Gayatri Joshi Car Accident in Italy Horrific Video Viral
Bollywood Swades Actress Gayatri Joshi Car Accident in Italy Horrific Video Viral