बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना AAP में शामिल: बोलीं- मैं आज बहुत भावुक हूं, इधर हरियाणवी कलाकार अन्नू कादियान ने भी थामा आम आदमी पार्टी का दामन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना AAP में शामिल: बोलीं- मैं आज बहुत भावुक हूं, इधर हरियाणवी कलाकार अन्नू कादियान ने भी थामा आम आदमी पार्टी का दामन

Bollywood Actress Kangana Sharma and Haryanvi Artist Annu Kadian Joins AAP

Bollywood Actress Kangana Sharma and Haryanvi Artist Annu Kadian Joins AAP

Aam Aadmi Party : देश में आम आदमी पार्टी का दायरा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही पार्टी से जुड़ने वालों की संख्या भी बढ़ रही है| देश के जिन-जिन हिस्सों में पार्टी एक्टिव हो रही है, वहां से कई लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं| फिलहाल, इस समय आम आदमी पार्टी हरियाणा में अपनी खूब सक्रियता दिखा रही है| आम आदमी पार्टी ने आने वाले चुनावों के मद्देनजर हरियाणा में अभी से ही अपनी रणनीति शुरू कर दी है| हरियाणा से लगातर कोई न कोई आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहा है| हरियाणा से 'आप' में शामिल होने वालों में कई जाने-माने नाम हैं|

अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना शर्मा हुईं शामिल...

बतादें कि, अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना शर्मा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं हैं| हरियाणा 'आप' प्रभारी सुशील गुप्ता की मौजूदगी में वह पार्टी में शामिल हुईं| बतादें कि, बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना शर्मा हरियाणा की ही रहने वालीं हैं| वह मूल रूप से करनाल से हैं| आम आदमी पार्टी में शामिल होते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कामों से बदलाव दिख रहा है| केजरीवाल की नीतियों से वह प्रभावित हैं| कंगना शर्मा ने कहा कि दिल्ली में जो बदलाव हुआ है वह अब हरियाणा में भी होना चाहिए और बदलाव सिर्फ आम आदमी पार्टी और केजरीवाल की नीतियों द्वारा ही संभव है| कंगना शर्मा ने कहा कि मैं आज बहुत भावुक हैं क्योंकि मैं जो करना चाह रही थी वो मैं आज करने जा रही हूं| मैं अब जनता से जुड़ूंगी, इस मौके और इस जगह से उनके लिए काम करूंगी|

हरियाणवी कलाकार अन्नू कादियान AAP में शामिल ....

इधर, हरियाणवी कलाकार/सिंगर अन्नू कादियान ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया| हरियाणा आप प्रभारी सुशील गुप्ता ने उनका पार्टी में स्वागत किया| अन्नू कादियान ने कहा कि केजरीवाल की नीतियों ने उन्हें पार्टी में आने के लिए विवश कर दिया| अन्नू कादियान का कहना था कि देश में आम आदमी पार्टी एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो राजनीति नहीं करती|