Congress Targets Centre Over I

महंगाई को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- अर्थव्यवस्था 'रेड अलर्ट' पर, जवाब दें प्रधानमंत्री मोदी

pp

Congress Targets Centre Over I

नई दिल्ली: कांग्रेस ने महंगाई और आर्थिक स्थिति को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को आरोप लगाया कि देश की अर्थव्यवस्था के प्रमुख संकेतक "रेड अलर्ट" की स्थिति में हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार हालात संभालने के बजाय जनता का ध्यान भटकाने में लगी हुई है।

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण देश आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले कई महीनों से सरकार को लगातार इस स्थिति के प्रति आगाह करती रही है।

कांग्रेस नेता के अनुसार, देश में 44 महीनों का सबसे ऊंचा थोक महंगाई दर 9.87 प्रतिशत दर्ज की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईंधन और बिजली की कीमतों में 27.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बीच इस बार खेती की बुवाई भी पिछले तीन वर्षों के सबसे निचले स्तर पर रही है।

रमेश ने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता परेशान है, जबकि किसान सरकार की नीतियों और प्रतिकूल मौसम की दोहरी मार झेल रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि महंगाई बढ़ने से उद्योगों की उत्पादन लागत में भी लगातार इजाफा हुआ है।

कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने के बजाय केवल सुर्खियां बटोरने और वास्तविक आर्थिक स्थिति को छिपाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि थोक महंगाई के ताजा आंकड़े सरकार की आर्थिक नीतियों की विफलता को दर्शाते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मुद्दे पर जवाब देना चाहिए।