भाजपा नेता संजय टंडन ने `गांव चलो अभियान' में लोगों को बताई भाजपा सरकार के 10 साल की उपलब्धियां

भाजपा नेता संजय टंडन ने `गांव चलो अभियान' में लोगों को बताई भाजपा सरकार के 10 साल की उपलब्धियां

Gaon Chalo Abhiyan

Gaon Chalo Abhiyan

चंडीगढ़। Gaon Chalo Abhiyan: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी संजय टंडन आज पार्टी के `गांव चलो अभियान' के तहत बूथ संख्या 506-509, गांव हल्लोमाजरा में आयोजित कार्यक्रम में काफी सरगरम दिखे। यहां उनके साथ बूथ अध्यक्ष अभय झा, मंडल प्रधान विनोद राणा और चंडीगढ़ प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा मौजूद रहे। संजय टंडन ने भाजपा के पार्षदों, मंडल अध्यक्ष, महामंत्रियों समेत अन्यों से `गांव चलो अभियान' के तहत गांव-गांव, घर-घर जाकर भाजपा सरकार के दस साल के कार्यों/उपलब्धियां को बताने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरानी सरकारों के रीति-रिवाज बदल दिए हैं। क्योंकि कांग्रेस सरकार के समय विदेशियों को भारत आने पर ताजमहल समेत अंग्रेज व मुगलों द्वारा निर्मित इमारतें दिखाई जाती थी। लेकिन भाजपा सरकार में दुनिया देश भारत को अयोध्या श्रीराम मंदिर से पहचानने लगी है, श्रीमद्भागवत गीता से जानने लगी है। उन्होंने कहा कि भारत में महात्मा बुद्ध का दिया मार्गदर्शन है, देश में साहिबजादों की कुर्बानी से बचाया गया सम्मान/इतिहास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने इन जीवंत पहचान को कभी दुनिया के सामने नहीं रखा। 

कांग्रेस सरकार घोटालों की हद पार 

भाजपा नेता संजय टंडन ने कहा कि कांग्रेस सरकार में रोजाना नया घोटाला सामने आता रहा। लेकिन भाजपा सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण कर पारदर्शिता की मिसाल कायम की। उन्होंने योग्यता के आधार पर नौकरी देना सुनिश्चित किया। यही कारण है कि जब एक माली की बेटी ने ईटीओ बनने की खुशखबरी घर जाकर पिता को बताई तो परिवार को भरोसा नहीं हुआ। फिर पिता ने एक्साइज विभाग के बाहर लगी चयनित अभ्यर्थियों की सूची में बेटी का नाम पढ़ा तो कहा कि उन्होंने किसी को कोई पैसे नहीं दिए, फिर यह सब कैसे हुआ? संजय टंडन ने कहा कि अब वह बेटी प्रति महीना डेढ़ लाख रुपए वेतनमान हासिल कर रही है। यही भाजपा सरकार में आया बदलाव है। अब एक मिस्ड कॉल पर गैस सिलेंडर घर पहुंचता है। लेकिन कांग्रेस सरकार में सिलेंडर के लिए गाड़ियों के पीछे दौड़ना पड़ता था। अब गांव-गांव, घर-घर शौचालय बने हैं। यही कारण है कि हिमाचल में एक बच्ची ने बाथरूम के बाहर लिखा `इज्जत का घर', क्योंकि भाजपा सरकार में 10 करोड़ टॉयलेट बनवाए गए हैं। 

संजय टंडन ने कहा कि प्रधानमंत्री या भाजपा परिवारवाद की नीति पर नहीं चलती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय फौज को `जैसे को तैसा' का जवाब देने की खुली छूट दी है। नतीजतन अब पाकिस्तान हाथ जोड़कर बात करता है और श्रीलंका, नेपाल, भूटान व अन्य देश भारत की ओर मदद के लिए देखते हैं। चीन भी भारत से डरने लगा है।

संजय टंडन ने लोगों से पुनः भाजपा सरकार को चुनकर पार्टी के हाथ मजबूत करने की अपील की। साथ ही कार्यकर्ताओं, पदाधिकार्यों और नेताओं से केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने और पैम्फलेट देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए बूथ कमेटियों की अहम भूमिका है। 

इस अवसर पर गांव हल्लोमाजरा से स्थानीय पार्षद गुरचरण सिंह काला समेत गांव मौली के पार्षद, महामंत्री हुकम चंद, चंडीगढ़ भाजपा राज्य किसान मोर्चा अध्यक्ष दीदार सिंह, बलविंदर शर्मा पार्षद हरजीत सिंह प्रवक्ता विजय राणा, गणेश झा, स्वराज उपाध्याय समेत अन्य ग्रामीण नेता मौजूद रहे।

यह पढ़ें:

डंपिंग ग्राउंड पर टेम्पोरेरी कम्पोस्ट प्लांट लगभग तैयार, दो सप्ताह बाद गीले कचरे से तैयार होने लगेगी खाद

सेक्टर 26 की अनाज मंडी को सेक्टर 39 में ले जाने का मामला: बीते कई सालों से अटका पड़ा मंडी शिफ्ट करने का मसला

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने रक्षा इकाइयों का दौरा किया