हार्दिक पांड्या की चोट पर आया बड़ा अपडेट, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
BREAKING
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू श्री उचित सिंघल को प्रशंसा पत्र द्वारा सम्मानित पुलिस ने दो अलग अलग मामलो हेरोइन की सप्लाई करने वाले ड्रग पेडलर और घर का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी करने वाले शातिर आरोपियो को किया काबू पति के साथ सब्जी लेकर घर जा रही महिला के कानों से दो सोने के झुमके छीनकर शातिर फरार अकाली दल ने चंडीगढ़ में बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग; बिक्रम सिंह मजीठिया की रिहाई के बाद पहली बड़ी बैठक, पंजाब में राजनीतिक हलचल चंडीगढ़ निगम कमिश्नर ने SDO को किया सस्पेंड; गार्डन के औचक निरीक्षण में खामियां पाईं तो लिया एक्शन, कर्मचारियों को सख्त हिदायत

हार्दिक पांड्या की चोट पर आया बड़ा अपडेट, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

Hardik Pandya World Cup 2023

Hardik Pandya World Cup 2023

Hardik Pandya World Cup 2023: भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप 2023 में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है. टीम इंडिया ने पांच मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है. ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या चोटिल हैं. पांड्या की चोट टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा सकती है. एक रिपोर्ट के मुताबिक पांड्या चोट की वजह से अगले तीन मैचों से बाहर हो सकते हैं. वे न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेले और अब इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच के लिए भी मैदान पर नहीं उतरेंगे.

हार्दिक इस समय नेशनल क्रिकेट एकेडमी, बैंगलुरु में हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक पांड्या के टखने में ग्रेड 1 लिगामेंट टीयर है. उनके टखने में काफी सूजन है. इस वजह से दर्द भी है. हालांकि अच्छी बात यह है कि फ्रैक्चर नहीं है. एनसीए के एक अधिकारी ने बताया कि पांड्या की चोट थोड़ा गंभीर हो सकती है. वे जब तक पूरी तरह से फिट नहीं होंगे तब तक नहीं खेल सकेंगे.

पांड्या भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे. वे तभी से बाहर चल रहे हैं. उनकी वापसी को लेकर फिलहाल किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच के लिए सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था. अब टीम इंडिया लखनऊ के मुकाबले के लिए रविचंद्रन अश्विन को मौका दे सकती है.

बता दें कि भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. उसने पांच मैच खेले हैं और चार मैच खेलने बाकी हैं. भारत ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था. इसके बाद अफगानिस्तान को 8 विकेट से मात दी. उसने पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को भी हराया. भारत को इंग्लैंड के बाद श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच खेलने हैं.

यह पढ़ें:

एशियाई पैरा खेलों में सुमित अंतिल ने रचा इतिहास, ऐसे तोड़ा जेवलिन में वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

एशियाई पैरा खेल : भारत ने 16 पदक झटके, तालिका में 5वें स्थान पर

भारत के महान पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का 77 की उम्र हुआ निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर