भारतीय जनता पार्टी चड़ीगढ़ प्रदेश के भारत रत्न अटल ज़िला के मंडल 23 में आज बूथ सम्मेलन आयोजित हुआ

भारतीय जनता पार्टी चड़ीगढ़ प्रदेश के भारत रत्न अटल ज़िला के मंडल 23 में आज बूथ सम्मेलन आयोजित हुआ

Bharatiya Janata Party booth conference

Bharatiya Janata Party booth conference

Bharatiya Janata Party booth conference: भारतीय जनता पार्टी चड़ीगढ़ प्रदेश के भारत रत्न अटल ज़िला के मंडल 23 में आज बूथ सम्मेलन आयोजित हुआ। यह सम्मेलन मंडल अध्यक्षा श्रीमती अनिता जोशी की अध्यक्षता में हुई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष श्री जतिंदर पाल मल्होत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कैलाश जैन सहित ज़िला अध्यक्ष श्री राजिंदर जोशी विशेष रुप से उपस्थित रहें। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री मल्होत्रा ने कहा कि भारत जल्द ही विश्व की 3 आर्थिक शक्ति के रूप में उभरेगा जैसा की हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का ध्येय है, अध्यक्ष श्री मल्होत्रा जी ने चड़ीगढ लोक सभा का योगदान महत्वपूर्ण है ताकि नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें। विकसित भारत की परिकल्पना तभी पूर्ण होगी जब हम घर घर संपर्क के माध्यम से केंद्र सरकार के कार्यों को अवश्य पहुंचाएं। इस बैठक को ज़िला अध्यक्ष श्री राजिंदर जोशी जी ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी मंडल कार्यकर्ताओं की कर्मठता अवश्य चंडीगढ़ लोक सभा चुनाव में एक नया इतिहास रचने के लिए तयार है।

बूथ सम्मेलन में मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती शैली गर्ग, मंडल महामंत्री श्री सुदर्शन पराशर, समस्त मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर के पदाधिकारी व  कार्यकर्ता उपस्थित रहे और साथ में प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक श्री समीर चाकू और प्रदेश कार्यालय सचिव श्री मनीष शर्मा भी उपस्थित रहे।

यह पढ़ें:

ओम महादेव कांवड़ सेवादल कराएगा शिव महापुराण कथा एवं 11 कन्याओं के सामूहिक विवाह

अगर पत्रकारों के लिए निस्वार्थ समर्पित भाव से कोई संस्था नजर आई है तो वह एमडब्ल्यूबी है-कंवर पाल गुज्जर

चंडीगढ़ में गोलियां चलीं; युवक को निशाना बनाते रहे 3 बदमाश, बाइक पर बैठकर घर तक आए, यहां से भाग निकले, CCTV में कैद