ओम महादेव कांवड़ सेवादल कराएगा शिव महापुराण कथा एवं 11 कन्याओं के सामूहिक विवाह
BREAKING
78वां निरंकारी संत समागम - सत्य का संदेश देने का एक भव्य उत्सव, 31 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2025 तक आयोजित होगा निरंकारी संत समागम लोगों की इस परेशानी को देखते हुए गांव के सरपंच मास्टर तुलाराम ने बस न रुकने की शिकायत की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ का शुभारंभ किया अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में सी एम मान ने आर.टी.ओ. कार्यालय लगाया ताला अब 1076 डायल करने पर घर आ कर कार्य करेंगे आर टी ओ कर्मचारी मान सरकार के वादे की रफ्तार तेज़: 6 मेगा-प्रोजेक्ट्स से पंजाब बन रहा उत्तर भारत का टूरिज्म हब, PPP रोडमैप तैयार

ओम महादेव कांवड़ सेवादल कराएगा शिव महापुराण कथा एवं 11 कन्याओं के सामूहिक विवाह

Om Mahadev Kanwar Seva Dal

Om Mahadev Kanwar Seva Dal

प्रख्यात भजन गायक युगल चित्र-विचित्र द्वारा भजन गायन किया जायेगा : भागवत पीठाधीश्वर आचार्य देशमुख वशिष्ठ जी महाराज होंगे कथाव्यास 

चण्डीगढ़ : Om Mahadev Kanwar Seva Dal: ओम महादेव कांवड़ सेवादल, चण्डीगढ़ द्वारा अगले माह शिव महापुराण कथा व 11 कन्याओं के सामूहिक विवाह कराए जाएंगे। इस आशय की जानकारी आज एक प्रेस वार्ता में आयोजक संस्था के पदाधिकारियों नरेश गर्ग व भूषण गुलाटी ने दी। उन्होंने बताया कि बुड़ैल, सेक्टर 45 स्थित संस्था द्वारा चौथी शिव महापुराण कथा का आयोजन 27 फरवरी से किया जायेगा जिसके लिए कलश यात्रा 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से मंडी ग्राउंड, सेक्टर 45 से निकाली जायेगी। तत्पश्चात शाम 5 बजे से प्रभु इच्छा तक भजन संध्या एक शाम श्री राधा रानी के नाम आयोजित की जाएगी जिसमें प्रख्यात भजन गायक युगल चित्र-विचित्र जी द्वारा भजन गायन किया जायेगा। शिव महापुराण कथा 28 फरवरी से 7 मार्च तक रोजाना सांय 4 बजे से होगी जिसमें भागवत पीठाधीश्वर आचार्य देशमुख वशिष्ठ जी महाराज कथाव्यास होंगे। पदाधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने बताया सेवादल द्वारा 8 मार्च को जरूरतमंद 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह भी करवाया जायेगा।इस दिन पहले दोपहर एक बजे से प्रीति भोज होगा। दोपहर 3 बजे से शुभ विवाह रचाया जायेगा जबकि सांय 5 बजे विदाई होगी। 

इस अवसर पर पूनम कोठारी, सोनू गर्ग, रिंकू जैन, मोनू गर्ग, मनीष व अभिषेक श्रीवास्तव आदि की भी उपस्थित थे।

यह पढ़ें:

अगर पत्रकारों के लिए निस्वार्थ समर्पित भाव से कोई संस्था नजर आई है तो वह एमडब्ल्यूबी है-कंवर पाल गुज्जर

चंडीगढ़ में गोलियां चलीं; युवक को निशाना बनाते रहे 3 बदमाश, बाइक पर बैठकर घर तक आए, यहां से भाग निकले, CCTV में कैद

भाजपा नेता संजय टंडन ने भगवान रविदास जी की शोभायात्रा का स्वागत कर लिया आशीर्वाद, पांच प्यारों और भक्तों को बांटे लड्डू