भाजपा नेता संजय टंडन ने भगवान रविदास जी की शोभायात्रा का स्वागत कर लिया आशीर्वाद, पांच प्यारों और भक्तों को बांटे लड्डू

भाजपा नेता संजय टंडन ने भगवान रविदास जी की शोभायात्रा का स्वागत कर लिया आशीर्वाद, पांच प्यारों और भक्तों को बांटे लड्डू

Lord Ravidas Jayanti 2024

Lord Ravidas Jayanti 2024

चंडीगढ़। Lord Ravidas Jayanti 2024: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी संजय टंडन ने आज सेक्टर-22 स्थित होटल पिकाडली के सामने भगवान रविदास जी की शोभा यात्रा का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने भगवान रविदास जी को शीश झुका कर उन्हें पुष्प अर्पित किए और उनकी जयघोष का नारा लगाया। साथ ही भगवान रविदास को भोग लगाने के बाद पांच प्यारों और यात्रा में शामिल भक्तों को लड्डू वितरित किए। 

भाजपा नेता संजय टंडन ने कहा कि भगवान रविदास ने जीवन की अमूल्य सीख प्रदान की है। उन्होंने मानव जीवन में गुणों को सर्वोपरि माना है, न कि जाति-धर्म को। संजय टंडन ने कहा कि भगवान रविदास के दोहे जीवन को चरित्रवान, सूझवान और बौद्धिक कौशल को निखारते हुए मन को निर्मल और उदारता प्रदान करते हैं। क्योंकि भगवान रविदास जी कहते हैं, `मन ही पूजा मन ही धूप-मन ही सेऊं सहज स्वरूप' अर्थात निर्मल मन में ही भगवान वास करते हैं। यदि मन में किसी के प्रति बैर-भाव नहीं है, कोई लालच या द्वेष नहीं है तो मन ही भगवान का मंदिर, दीपक और धूप है। संजय टंडन ने कहा कि भगवान रविदास जी का दोहा, `मन चंगा तो कठौती में गंगा', मन की पवित्रता बारे ही बताता है। क्योंकि पवित्र मन में `मां गंगा' एक कठौती में भी आ जाती है। उन्होंने कहा कि भगवान रविदास जी ने कर्म को प्रधान बताते हुए कहा है कि `कर्म करना हमारा धर्म है तो फल पाना हमारा सौभाग्य है'। 

भाजपा नेता संजय टंडन ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं/भक्तों के साथ सद्भाव, भाईचारे, एकता और अध्यात्म संबंधी बातचीत भी की। 
इस मौके पर उनके साथ सुरजीत फौजी, हुकुम चंद खुंडियां, जिला अध्यक्ष सतपाल वर्मा, रविंद्र मलिक, मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, पार्षद सौरभ जोशी, मनोनीत पार्षद नरेश पांचाल, कुलबीर सिंह, हरजिंदर सिंह, शीला फूल सिंह, कृष्ण कुमार पूर्व अध्यक्ष भाजपा एससी मोर्चा, राज किशोर, रघुबीर सिंह, कुंदन बैरवा और अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।

यह पढ़ें:

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा चंडीगढ़ की भाजपा कार्यालय कमलम सेक्टर 33 चंडीगढ़ में एक बैठक रखी गई

चंडीगढ से अयोध्या गई आस्था स्पेशल ट्रेन के यात्री जय श्री राम का उद्घोष करते हुए वापिस लोटे

श्री गुरु रविदास जी के जन्मोत्सव पर चण्डीगढ़ में सरकारी छुट्टी घोषित करने की मांग