Bhagwant Mann discharged from hospital

भगवंत मान को मिली अस्पताल से छुट्टी

Bhagwant-Man1

Bhagwant Mann discharged from hospital

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को गुरुवार सुबह दिल्ली के अपोलो इंद्रप्रस्थ अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 48 वर्षीय मान बुधवार तड़के पेट में तकलीफ की शिकायत लेकर पहुंचे थे और उन्हें चिकित्सा विशेषज्ञों की एक उच्च स्तरीय बहु-विषयक टीम की निगरानी में रखा गया था। अस्पताल से छुट्टी के समय उनकी पत्नी और बहन भी साथ थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार रात को मान से अस्पताल में मुलाकात की थी।