BBMB Awarded News: BBMB को सर्वश्रेष्ठ जल विद्युत उत्पादक पुरस्कार

BBMB को सर्वश्रेष्ठ जल विद्युत उत्पादक पुरस्कार; अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव बोले- यह गौरव की बात

BBMB Awarded News

BBMB Awarded News

BBMB Awarded News: बीबीएमबी को आई.पी.पी.ए.आई. पावर अवार्डस में वर्ष 2022-23 के लिए सर्वश्रेष्ठ् जल विद्युत उत्पादक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। बीबीएमबी के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने संगठन की ओर से यह पुरस्का्र प्राप्त किया और उन्होंने कहा कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करना एक सम्मान की बात है और हमें गर्व है कि हमें विद्युत क्षेत्र में हमारे प्रयासों हेतु मान्य्ता मिली है। हम राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों की दिशा में योगदान करने और विशुद्ध शून्यत उत्सर्जन तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है।

बतादें कि, यह पुरस्कार विद्युत क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। यह पुरस्कार हरित ऊर्जा उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली और सतत भविष्य की प्राप्ति हेतु राष्ट्र के प्रयासों में महत्वुपूर्ण योगदान प्रदान करने वाली जल विद्युत इकाईयों को मान्यता के रूप में प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार समारोह में विद्युत क्षेत्र के कई प्रतिष्ठिात गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

बतादें कि, बीबीएमबी ने पहले ही भाखड़ा और पोंग जलाशयों की परिधि में लगभग 12900 मेगावाट पम्प स्टोरेज संयंत्रों के लिए कुल 8 स्‍थलों की पहचान की है जो क्रियान्वयन के बाद भागीदार राज्यों की ऑफ-सोलर (पीक) विद्युत जरूरतों को पूरा करने और विशुद्ध शून्यत उत्सर्जन के राष्ट्रीय लक्ष्य की प्राप्ति को मूर्त रूप देने में सहायता करेगी।