गोलगप्पा खाना बना मुसीबत; महिला ने मुंह खोला तो खुला का खुला रह गया, फिर बंद ही नहीं हुआ, परिजन आनन-फानन में ले गए अस्पताल
Auraiya Woman Mouth remained open while eating golgappa viral news
Auraiya Golgappa Viral News: आप कहीं मजे से गोलगप्पा खा रहे हों और इस बीच अचानक आपका मुंह खुला का खुला ही रह जाए तो। उत्तर प्रदेश के औरैया में एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। जिसके बाद हड़कंप मच गया। दरअसल यह महिला गोलगप्पा का स्वाद ले रही थी। इसी दौरान अचानक एक गोलगप्पा मुंह में डालते हुए महिला का मुंह खुला का खुला रह गया। यानि फिर बंद ही नहीं हुआ।
वहीं मुंह बंद न होने से महिला भी घबरा गई और दर्द से उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यह पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले को जान लोग भी हैरान हैं और खुद भी गोलगप्पा खाने को लेकर डरा हुआ महसूस कर रहे हैं।
बब्बर शेर के पीछे डंडा लेकर दौड़ा शख्स, फिर जो हुआ उस बारे में सोचा नहीं जा सकता
महिला के लिए गोलगप्पा खाना बना मुसीबत
दरअसल महिला ने बड़ा गोलगप्पा खाने के लिए मुंह खोला और इसमें मुंह कुछ ज्यादा ही खुल गया। इतना ज्यादा कि जबड़ा डिसलोकेट हो गया। यानि बड़ा गोलगप्पा मुंह में डालने के प्रयास में उसका जबड़ा अचानक उतर गया और मुंह खुला का खुला रह गया। फिर मुंह बंद ही नहीं हुआ। मसलन गोलगप्पा खाना इस महिला के लिए बड़ी मुसीबत बन गया। शायद यह पहला ही मामला होगा। जिसमें गोलगप्पा खाते हुए किसी का मुंह खुला का खुला रह गया।
वाह रे बंदर बाबू! छत पर पतंग उड़ाते नजर आया बंदर, हू-बू-हू इंसान जैसा अंदाज देख लोगों का सिर घूमा