इंसान तो इंसान अब चिंपैंजी पर भी चढ़ा 'पुष्पा' का खुमार! अल्लू अर्जुन के स्टाइल में डांस कर सबको किया हैरान

इंसान तो इंसान अब चिंपैंजी पर भी चढ़ा 'पुष्पा' का खुमार! अल्लू अर्जुन के स्टाइल में डांस कर सबको किया हैरान

Chimpanzee Dance on Srivalli Song

Chimpanzee Dance on Srivalli Song

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जन की मूवी 'पुष्पा' ने बहुत सुर्खियां बटोरी हैं| इस मूवी ने जहां कमाई में जमकर धमाल मचाया तो वहीं इसके एक गाने 'श्रीवल्ली' पर सोशल मीडिया पर रिकॉर्डतोड़ रील्स बनाये गए और सिर्फ इस गाने पर ही क्यों| मूवी में अल्लू अर्जुन के डायलॉग्स और स्टाइल्स पर भी जमकर रील्स बने| 'पुष्पा' के क्रेज का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इसके गाने और डायलॉग्स पर देश की बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ विदेशी हस्तियों ने भी रील्स बनाये| आम लोगों ने बनाये सो अलग| और हां खास बात यह है कि पुष्पा का खुमार सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं रहा है| जानवर भी 'पुष्पा' के खुमार में रंगे नजर आ रहे हैं|

यकीन नहीं होता है तो आप जरा चिंपैंजी के इस वीडियो को देख लीजिये कि कैसे वह 'श्रीवल्ली' गाने पर अल्लू अर्जुन वाले स्टेप दे रहा है| चिंपैंजी की इस कलाकारी को देख सोशल मीडिया पर सब हैरान हैं और चिंपैंजी का यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है| आप भी देखिये...... वीडियो इतना मजेदार है कि इसे देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे| आपने इससे पहले शायद ही किसी चिंपैंजी को डांस करते देखा हो|

देखिये वीडियो ....

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dinesh Sanu (@dinesh_adhi)