Bandar Viral Video

वाह रे बंदर बाबू! छत पर पतंग उड़ाते नजर आया बंदर, हू-बू-हू इंसान जैसा अंदाज देख लोगों का सिर घूमा

Bandar Viral Video

Bandar Viral Video

कभी-कभी हम ऐसा भी मंजर देखतें हैं, जिसे देखकर हमारा सिर चकरा जाता है लेकिन आंखें उस मंजर से हटने का नाम नहीं लेतीं और हटने का नाम लें भी तो कैसे? वो मंजर ही कुछ ऐसा होता है कि लगता है कि ये आखिर हो क्या रहा है... वहीं, आजकल जहां अब सोशल मीडिया का दौर है तो यहां पर भी आयेदिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिलता है जिसे देखकर दंग रह जाने जैसी स्थिति पैदा हो जाती है| वहीं, अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो देखने को मिला है जिसे देखकर हम तो दंग हैं हीं और जब आप देखेंगे तो हमसे ज्यादा दंग रह जायेंगे|

बंदर का है ये वीडियो, अलग ही लेवल का है...

हम जिस मंजर या जिस वीडियो की बात कर रहे हैं| वह एक बंदर का है| वैसे तो बंदरों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं और होते रहते हैं| आपने देखे भी होंगे मगर किसी बंदर का ऐसा वीडियो न न न न.... आपने नहीं देखा होगा| इसका लेवल ही काफी अलग है। इस वीडियो को अब जब आप देखेंगे तो आप सोच में पड़ जायेंगे कि यार ये हो क्या रहा है| बंदर जो कर रहा है उसे देखकर हंसें या फिर अपने सिर को पीटें| फिलहाल, आपको बतादें कि, बंदर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचा रहा है| दनादन वायरल हो रहा है|

पतंग कौन बंदर उड़ाता है भाई...

वीडियो में आप देखेंगे कि, एक बंदर छत पर बैठा नजर आ रहा है| अब बंदर जो कर रहा है जरा उसे आप देखिये| आपको शुरुवात में बंदर के हाथ में एक उड़ती पतंग दिखेगी| बंदर ने जिस अंदाज से उड़ती पतंग की माझे को पकड़ा हुआ है और फिर वह जो वह करता नजर रहा है, उससे लग रहा है कि यह बंदर भी बखूबी पतंग के बारे में सबकुछ जानता है| इधर, थोड़ी देर बाद बंदर आपको पतंग नीचे उतार दिखेगा| बंदर पतंग के मांझे को पकड़ पतंग को ऐसे ऊपर से नीचे उतार रहा है जैसे हम इंसान उतारते हैं| बंदर का यह अंदाज देख ऐसा लगता है कि जैसे मानों वो पतंग उड़ाने में एक्सपर्ट रहा हो और उसे पता है कि मांझा अपनी ओर से खींचने से पतंग नीचे उसके पास आ जाएगी| फिलहाल, पतंग को हैंडल करने का बंदर का यह अंदाज लोगों को हैरान कर रहा है| लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि बंदर भी ऐसा कुछ कर सकता है|

16 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो...

बतादें कि, बंदर का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर 'trolls_official' नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 16 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और वह बंदर की इस वीडियो पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं| एक ने लिखा, ' धीरे-धीरे ये लोग तेज होते जा रहे हैं'। एक ने लिखा, 'बंदर नाम सुनकर फ्लावर समझे थे क्या, फायर है अपन'। तो किसी ने लिखा- वो दिन दूर नहीं जब ये बंदर ऑफिस जा रहे होंगे और लैपटॉप चला रहे होंगे| तो कोई लिखता है - ये सारा दिन इंसानों को देखते रहते हैं उन्हीं से सबकुछ सीख ले रहे हैं| फिलहाल देखें वीडियो .....

वीडियो लिंक - https://www.instagram.com/p/CY1Hf5jocFm/