अशोक चव्हाण ने कांग्रेस को दिया एक और झटका, इतने पूर्व पार्षदों को बीजेपी में शामिल कराया

अशोक चव्हाण ने कांग्रेस को दिया एक और झटका, इतने पूर्व पार्षदों को बीजेपी में शामिल कराया

Maharashtra Politics

Maharashtra Politics

मुंबई। Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के नांदेड़ वाघाला नगर निगम के 55 कांग्रेस पार्षद शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए।

चव्हाण हाल ही में कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचन के बाद चव्हाण पहली बार नांदेड़ पहुंचे।

एक्स पर किया पोस्ट

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ये पार्षद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास करते हैं। इसी के चलते ये भाजपा में शामिल हुए। नांदेड़ वाघला नगर निगम निकाय के 81 सदस्यों में से कांग्रेस के पास 73 थे। चव्हाण के साथ पार्टी छोड़ने वाले पूर्व कांग्रेस विधायक अमर राजुरकर ने कहा कि भविष्य में और पार्षद भाजपा में शामिल होंगे।

यह पढ़ें:

भारत में 1 जुलाई से लागू होंगे नए आपराधिक कानून; गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की, बदल जाएंगी अपराध की धाराएं, हत्या में 302 नहीं

शामली गया था परिवार, चोरों ने लाखों के गहने व नकदी चुराई

हरियाणा मुख्य सचिव को पंजाब के CS की चिट्ठी; खनौरी बॉर्डर पर घायल किसान को लेकर कह दी यह बात, PGI रोहतक में भर्ती