'बिहार में 20-25 हजार में लड़की मिलती'; BJP सरकार में महिला मंत्री के पति का बेशर्मी वाला बयान, अब जमकर मचा है बवाल
Uttarakhand BJP Minister Husband Remark on Bihar Girls Price
BJP Leader on Bihar Girls: लड़कियों को लेकर मुंह से नानाप्रकार के बयान तो इस कदर निकलते हैं की सोच और शब्दों की मर्यादा भी तार-तार हो जाती है। एक ऐसा ही बयान इस समय सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा रहा है। जिसमें बिहार की लड़कियों की कीमत लगाई गई है। कहा गया है कि बिहार में लड़कियां पैसों में मिलती है। दरअसल उत्तराखंड सरकार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू ने बिहार की लड़कियों की कीमत तय की है।
रेखा आर्य के पति और खुद भी बीजेपी से जुड़े गिरधारी लाल साहू का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें उन्हें माइक हाथ में लेकर यह कहते हुए सुना जा रहा है कि बिहार में 20-25 हजार में लड़की मिल जाती है। दरअसल गिरधारी लाल साहू यहां किसी की शादी की बात करते हैं और इसके बाद वह कहते हैं कि लड़की बिहार से यहां ले आएंगे। बिहार में लड़की 20-25 हजार में मिल जाती है। यह वीडियो अल्मोड़ा के किसी इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो तेजी से वायरल है और इस तरह के बयान को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
लोग इस बयान को शर्मनाक और बेशर्मी से भरा बता रहे हैं। साथ ही बीजेपी से जुड़े गिरधारी लाल साहू के साथ-साथ मंत्री रेखा आर्य और बीजेपी की भी थू-थू कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को इसका संज्ञान लेना चाहिए और अपने बेशर्म नेता से यह पूछना चाहिए कि कब 20-25 हजार रुपए में बिहार की लड़कियों को खरीदा है? हालांकि बीजेपी ने इस आपत्तिजनक बयान को लेकर अपना रिएक्शन दिया है और कहा है कि महिला सौदे के लिए नहीं होती, ये सोच गलत है।
RJD ने बीजेपी को घेरा
वहीं इस पूरे मामले को लेकर लालू प्रसाद यादव की पार्टी ने आरजेडी ने बीजेपी को घेर लिया है। आरजेडी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्या के बेशर्म पति गिरधारी लाल भारतीय जनता पार्टी की बिहार की महिलाओं पर सोच को जाहिर कर रहा है। लड़की बिहार से ले आएंगे! बिहार में 20-25 हजार में ही मिल जाती है! भाजपाइयों और संघियों की बिहार की महिलाओं के बारे में ऐसी घृणित सोच है! इस पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का भाजपा की ओर से स्पष्टीकरण आना चाहिए! पर बिहार भाजपा, जेडीयू और समस्त BJP के नेताओं के मुंह पर अब ताला लग जाएगा!''
"लड़की बिहार से ले आएंगे! बिहार में ₹20-25 हजार में ही मिल जाती है!"
भाजपाइयों और संघियों की बिहार की महिलाओं के बारे में ऐसी घृणित सोच है!
इस पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का भाजपा की ओर से स्पष्टीकरण आना चाहिए!
पर बिहार भाजपा, जेडीयू और समस्त BJP के नेताओं के मुंह पर अब ताला… pic.twitter.com/a78WPZSg42