Farmers Protest- हरियाणा मुख्य सचिव को पंजाब के CS की चिट्ठी; खनौरी बॉर्डर पर घायल किसान को लेकर कह दी यह बात, PGI रोहतक में भर्ती

हरियाणा मुख्य सचिव को पंजाब के CS की चिट्ठी; खनौरी बॉर्डर पर घायल किसान को लेकर कह दी यह बात, PGI रोहतक में भर्ती

Punjab Chief Secretary Anurag Verma Letter To Haryana CS Farmers Protest

Punjab Chief Secretary Anurag Verma Letter To Haryana CS Farmers Protest

Farmers Protest News: पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल को एक चिट्ठी लिखी है। यह चिट्ठी खनौरी बार्डर पर पुलिस से टकराव के दौरान घायल हुए किसान प्रीतपाल सिंह को लेकर है। जिसका पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है। चिट्ठी में मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने किसान प्रीतपाल सिंह को पंजाब को सौंप देने को कहा है।

मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने कहा कि, हमारी संज्ञान में आया है कि किसानों के प्रदर्शन के दौरान पंजाब का एक किसान प्रीतपाल सिंह घायल हुआ है और उसका इलाज पीजीआई रोहतक में चल रहा है। इसलिए हरियाणा मुख्य सचिव से अपील है कि, पीजीआई रोहतक में भर्ती किसान प्रीतपाल सिंह को पंजाब के अधिकारियों को सौंप दिया जाये ताकि पंजाब में सरकार द्वारा उसका मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया जा सके। इसके अलावा यदि पंजाब का कोई को किसान प्रदर्शन के दौरान घायल हुआ है और हरियाणा में इलाजरत है तो उसे भी पंजाब को सौंप देना चाहिए।  

Punjab Chief Secretary Anurag Verma Letter To Haryana CS Farmers Protest

 

21 जनवरी को हुआ था टकराव

21 जनवरी को जींद के दाता सिंह-खनौरी बॉर्डर पर हालात काफी तनावपूर्ण हो गए थे। दिल्ली जाने पर अड़े किसान और हरियाणा पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स के सुरक्षाकर्मी आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर टकराव हुआ। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने किसानों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। साथ ही रबड़-प्लास्टिक की गोलियां चलाईं जहां इसी बीच एक युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई और तो वहीं कई किसान घायल हो गए थे। घायल किसानों को पटियाला के अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन इस दौरान एक किसान प्रीत पाल सिंह को हरियाणा पुलिस ने रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया था।

उडी थी अपहरण की अफवाह

किसान प्रीत पाल सिंह को लेकर अपहरण की अफवाह भी उडी थी। जहां इस दौरान हरियाणा पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा था- दाता सिंह-खनौरी बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस द्वारा किसी किसान को अपहरण नहीं किया गया है। ऐसी खबरें फर्जी है। हरियाणा पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर संगरूर के घायल किसान प्रीत पाल सिंह को इलाज के लिए हरियाणा पुलिस ने पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया है और वह पूरी तरह से खतरे से बाहर है।