प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

1000270247

Applications open for Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar

लखनऊ। Applications open for Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar, सिखों के अंतिम और दसवें गुरु गोबिंद सिंह के चारों साहिबजादों के बलिदान दिवस पर मेधावियों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिया जाएगा। 26 दिसंबर को राष्ट्रपति बाल मेधावियों को पुरस्कृत करेंगी। 31 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है।

पुरस्कार के लिए पांच से 18 वर्ष के आयु वर्ग के व मेधावी आवेदन कर सकते है। वेबसाइट https:// awards.gov.in/Home/ AwardLibrary पर सीधे आनलाइन आवेदन किए जा सकता हैं। लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष व खालसा इंटर कालेज के प्रबंधक राजेंद्र सिंह बग्गा ने बताया कि मेधावियों को साहिबजादों के बारे में सोमवार को बताया जाएगा और आवेदन की प्रक्रिया से भी मेधावी रूबरू होंगे।

26 दिसंबर का दिन ही क्यों चुना?

उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर का दिन इसलिए चुना गया, क्योंकि 26 दिसबर वर्ष 1705 को ही साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह को धर्म परिवर्तन से इन्कार करने पर सरहिंद में दीवार में चुनवा दिया गया था। सबसे बड़े साहिबजादा अजीत सिंह युद्ध में मुगलों और उनके सहयोगियों से बहादुरी से लड़ते हुए वीरगति को हुए।

प्राप्त छोटे साहिबजादा जुझार सिंह अपने बड़े भाई की भांति युद्ध के मैदान में बलिदान हो गए। माता गुजरी (गुरु गोबिंद सिंह जी की मां) जब नन्हे साहिबजादों को बलिदान किया जा रहा था, तब उन्हें सरहिंद के 'ठंडे बुर्ज' में कैद रखा गया था। अपने पोतों के बलिदान का समाचार सुनते ही उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए।