अनुराग सिंह ठाकुर ने दूरदर्शन हिमाचल के 24 घंटे प्रसारण की

अनुराग सिंह ठाकुर ने दूरदर्शन हिमाचल के 24 घंटे प्रसारण की ,शिमला के पीटरहॉफ से शुरुआत की

Anurag Singh Thakur broadcasts 24 hours of Doordarshan Himachal

अनुराग सिंह ठाकुर ने दूरदर्शन हिमाचल के 24 घंटे प्रसारण की

शिमला। केंद्रीय सूचना एंव प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने वीरवार को हिमाचल दूरदर्शन की सप्ताह में 24 घंटे सेवाओं की शिमला के पीटरहॉफ से शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को शुरू करेंगे। माता चिंतपूर्णी का मंदिर हो या कोई अन्य मंदिर, धार्मिक स्थल चाहे किसी भी धर्म से संबंधित हो, उसे दिखाया जा सकेगा। प्रदेश के संगीत में बहुत मिठास है। अब यह हिमाचल प्रदेश तक ही सीमित नहीं रहेगा। इसे देश दुनिया में दिखाया जा सकेगा। 


अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के ऐसे पर्यटक स्थल जिन्हें प्रमोट किया जा सके। इसे देखना होगा। हमारे हिमाचल को देश और दुनिया में पहचान मिलेगी। हिमाचल का हैंडलूम, हिमाचल के गहने, चित्रकला आदि पर कार्यक्रम दिखाए जा सकते हैं

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के ऐसे पर्यटक स्थल जिन्हें प्रमोट किया जा सके। इसे देखना होगा। हमारे हिमाचल को देश और दुनिया में पहचान मिलेगी। हिमाचल का हैंडलूम, हिमाचल के गहने, चित्रकला आदि पर बताया जा सकता है। रौरिक आर्ट गैलरी, शोभा सिंह आर्ट गैलरी समेत अन्य स्थानों को हाईलाइट किया जा सके।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने डीडी हिमाचल और उनकी की पूरी टीम को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी और उन्होंने कहा कि यह हिमाचल के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। दूरदर्शन हिमाचल के गांव-गांव तक पहुंचने वाला चैनल है और इससे लोगों को बहुत बड़ा लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि डीडी हिमाचल 24*7 चलाया जाए ऐसी लोगों की लंबी मांग थी और इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र में और प्रदेश में, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और अन्य गणमान्य नेताओं के साथ परिश्रम किया था।

उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश की जनता को बहुत बड़ा लाभ होगा । इससे हिमाचल की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और यही नहीं हिमाचल में रोजगार बढ़ने का स्वर्ण अफसर पैदा होंगे।
सरकारी क्षेत्र की दृष्टि से यह एक बड़ा कदम है और यह केंद्र सरकार की दूरगामी सोच का परिणाम है।


इससे पहले हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अनुराग ठाकुर को टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित किया और उनका हिमाचल आगमन पर स्वागत किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी उनके साथ उपस्थित रहे। सभी नेताओं की हिमाचल को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई और हिमाचल की प्रगति को लेकर किस प्रकार से आगे बढ़ना है उसको लेकर भी कई विषयों पर चर्चा की गई।

अरसे से थी मांग 


हिमाचल प्रदेश के बहुत से लोग देश के विभिन्न राज्यों व विदेशों में रहते हैं। अरसे से मांग थी कि हिमाचल प्रदेश के जुड़े कार्यक्रमों व समाचारों को देखने-सुनने में न ही समय की बाध्यता हो और इन्हें राज्य के बाहर भी टीवी पर दिखाया जाना चाहिए। इसी मांग को देखते हुए मार्च 2019 में जहां दूरदर्शन केंद्र शिमला से होने वाले स्थानीय प्रसारण को सेटेलाइट फुटप्रिंट देते हुए प्रसार भारती नेटवर्क के डीटीएच प्लेटफॉर्म डीडी फ्री डिश पर जगह दी गई है।

वहीं, अप्रैल 2020 से स्थानीय प्रसारण और डीडी होम के मिश्रण के साथ 24 गुणा 7 ऑपरेशंस शुरू हुआ है। वर्तमान में डीडी हिमाचल प्रदेश 3 बजे से लेकर 7 बजे तक प्रादेशिक कार्यक्रम व समाचार प्रसारित करता है। 7 जून 1995 को इस केंद्र की स्थापना हिमाचल प्रदेश के लोगों की ओर से लंबे समय से की जा मांग को देखते हुए की गई थी। 

शुरुआती तौर पर इसका प्रसारण केवल आधे घंटे था। इसे बाद में 8 अक्तूबर 2000 को बढ़ाकर 2 घंटे और बाद में 4 घंटे कर दिया गया। वर्तमान में इस चैनल पर चार घंटे स्थानीय कार्यक्रम और बाकी समय डीडी न्यूज प्रसारित किया जाता है।--