Anil Vij Taunt on Rahul Gandhi: राहुल गांधी पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का भयंकर जुबानी तंज, आज बहुत कुछ बोल दिया!

काली-सफेद दाढ़ी, मेकअप, बच्चा और कलाकार... राहुल गांधी पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का भयंकर जुबानी तंज, आज बहुत कुछ बोल दिया!

Anil Vij Taunt on Rahul Gandhi

Anil Vij Taunt on Rahul Gandhi

Anil Vij Taunt on Rahul Gandhi: देश में 'भारत जोड़ो यात्रा' कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने अलग अंदाज में दिख रहे हैं। राहुल का अंदाज ऐसा है कि जिसे पहले कभी नहीं देखा गया और अब जो भी लोग देख रहे हैं तो उनमें से कुछ उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ तंज कसने से पीछे नहीं हट रहे। खासकर उनके विपक्षी नेता। जो राहुल के नए अंदाज को पूरी तरह से ड्रामा बता रहे हैं। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर भयंकर जुबानी तंज कसा है। विज ने एक ट्वीट करते हुए राहुल गांधी को बच्चा से लेकर कलाकार बता डाला है।

दरअसल, अनिल विज ने ट्वीट करते हुए लिखा- ''राहुल गांधी को काली-सफेद दाढ़ी लगा कर, आधी कमीज में शीत लहरों में घुमाकर कांग्रेस द्वारा यह सिद्ध करने की कोशिश की जा रही है कि राहुल गांधी अब बच्चा नहीं रहा वह बड़ा हो गया है। परंतु मेकअप बदल कर कलाकार रामलीला में बदले जा सकते हैं वास्तविक जिंदगी में नही। वास्तविक जिंदगी में तो जितना मर्जी पाउडर लगा लो पप्पू, पप्पू ही रहता है। बतादें कि, अनिल विज कांग्रेस और राहुल गांधी पर अक्सर ऐसे तंज कसते रहते हैं। कांग्रेस पर विज का तुरंत पलटवार होता है।

Anil Vij Taunt on Rahul Gandhi
Anil Vij Taunt on Rahul Gandhi

हरियाणा में है 'भारत जोड़ो यात्रा'

बतादें कि, 'भारत जोड़ो यात्रा' हरियाणा में अपने दूसरे चरण को पूरा कर रही है। भारत जोड़ो यात्रा' आज घरौंदा में आगे बढ़ी। जिसमें लोगों की काफी भीड़ देखी गई।

यह पढ़ें- 6 साल के बच्चे ने महिला टीचर को गोली मारी; स्कूल में क्लास के अंदर की फायरिंग, नाराजगी में की वारदात