विश्व आर्द्र भूमि दिवस के अवसर पर पर्यावरण संवाद का आयोजन

विश्व आर्द्र भूमि दिवस के अवसर पर पर्यावरण संवाद का आयोजन

World Wetlands Day

World Wetlands Day

World Wetlands Day: जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन और सृष्टि एनवायरनमेंट सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में स्नातकोत्तर राजकीय बालिका महाविद्यालय सेक्टर 42 चंडीगढ़ में विश्व आर्द्र भूमि दिवस के अवसर पर पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन को समर्पित कार्यक्रम पर्यावरण संवाद का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम की संयोजक सुनीता कुमारी ने महाविद्यालय के प्राचार्या प्रोफेसर बिनु डोगरा और मुख्य वक्ता पर्यावरण सेवक प्रभुनाथ शाही का स्वागत किए और आर्द्र भूमि के महत्व को समझाते हुए कार्यक्रम की शुरुआत किए।
जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन के संस्थापक पर्यावरण सेवक प्रभुनाथ शाही ने सभी सहभागी प्रतिभागियों से आर्द्र भूमि के संरक्षण के प्रति जागरूकता का आह्वान करते हुए विश्व आर्द्र भूमि दिवस की शुरुआत से लेकर आज जारी सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों पर विस्तारपूर्वक संवाद किए।
पर्यावरण संवाद के अंतिम सत्र में पर्यावरण प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ और विजयी प्रतिभागियों को फाउंडेशन की ओर से प्रमाण पत्र दिए गए।
प्राचार्या प्रोफेसर बिनु डोगरा ने पर्यावरण के जागरूकता के लिए आयोजित इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम की सराहना करते हुए सृष्टि एनवायरनमेंट सोसाइटी और जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन का धन्यवाद किए।