जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला; अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात एक जवान शहीद, भारतीय सेना और CRPF ने इलाके की घेराबंदी की

Jammu Kashmir Anantnag Terrorist Attack One Police Personnel Killed

Jammu Kashmir Anantnag Terrorist Attack One Police Personnel Killed

Anantnag Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला हुआ है. इस हमले में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस जवान के शहीद होने की दुखद खबर है. जवान की पहचान J&K पुलिस के हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन (35) के रूप में हुई है. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद आशिक हुसैन को तुरंत अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया था. जहां डॉक्टरों ने हुसैन को मृत घोषित कर दिया.

अनंतनाग के लाल चौक के पास हमला

रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे अनंतनाग के लाल चौक इलाके के पास आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस पार्टी पर अचानक भीषण गोलीबारी की. वहीं हमले की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आतंकियों की गोलीबारी का जवाब दिया. हालांकि हमले को अंजाम देने के बाद आतंकी मौके पर भागने में कामयाब रहे. वहीं एक हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन को अपनी जान गंवानी पड़ी. लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

मौके पर तुरंत भेजी गई भारी फोर्स

हमले के बाद मौके पर तुरंत भारी फोर्स भेजी गई. भारतीय सेना और CRPF के हथियारबंद जवानों ने देखते ही देखते पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली. आतंकियों की तलाश में अब बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया जा रहा है. जल्द ही आतंकियों के साथ मुठभेड़ की खबर आ सकती है. फिलहाल आतंकी हमले के बाद इलाके में दशहत और हडकंप की स्थिति देखी जा रही है. क्योंकि जिस जगह हमला हुआ है, वह अनंतनाग का बाजार वाला इलाका है और यहां काफी भीड़-भाड़ रहती है. बता दें कि पहलगाम हमले के बाद अब कश्मीर में यह आतंकी हमला हुआ है.