US Attack On Iran Aircrafts: अमेरिका ने ईरान के कई एयरक्राफ्ट किए तबाह; भीषण हमलों का VIDEO किया जारी

अमेरिका ने ईरान के कई एयरक्राफ्ट किए तबाह; भीषण हमलों का VIDEO किया जारी, कहा- हम उन्हें तरीके से खत्म कर रहे हैं

American Forces Eliminating Many Aircrafts In Iran War Update

American Forces Eliminated Many Aircrafts In Iran War Update

US Attack On Iran Aircrafts: मिडिल ईस्ट में 'ईरान और अमेरिका-इजरायल' जंग का आज 13वां दिन है। एक-दूसरे पर जारी हमले लगातार तेज होते जा रहे हैं। जहां ईरान अकेला अमेरिका और इजरायल पर गोला-बारूद की बरसात कर रहा है तो वहीं अमेरिका ने भी इजरायल के साथ संयुक्त रूप से ईरान में काफी तबाही मचाई है। अमेरिकी सेना ईरान पर हमलों के वीडियो भी जारी कर रही है। अब अमेरिका ने 2 और वीडियो जारी किए हैं। जिसमें ईरान पर अमेरिकी हमलों की भयावहता देखी जा सकती है।

ईरान युद्ध के बीच उत्तर कोरिया की 'एंट्री'; तानाशाह किम जोंग उन का नए ईरानी सुप्रीम लीडर को समर्थन, ट्रंप ने दक्षिण कोरिया भेजी अमेरिकी सेना

अमेरिका ने ईरान के कई एयरक्राफ्ट किए तबाह

US Central Command द्वारा जारी इन 2 वीडियो में से एक वीडियो में देखा जा सकता है कि अमेरिकी सेना ईरान के कई एयरक्राफ्ट तबाह करती दिख रही है। रनवे और फील्ड पर खड़े एयरक्राफ्ट पर मिसाइलों और बमों से हमला किया जा रहा है। जिसमें ईरानी एयरक्राफ्ट आग के गोले में फटते हुए देखे जा रहे हैं। वहीं एक और वीडियो में देखा जा सकता है कि अमेरिकी सेना ईरान के अलग-अलग लॉन्चिंग सिस्टम को ताबड़तोड़ निशाना बनाते हुए नष्ट कर रही है।

ट्रंप जीत का दावा कर चुके

एक दिन पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में एक सभा को संबोधित करते हुए ईरान से जंग में जीत का ऐलान किया था। ट्रंप ने कहा कि युद्ध ख़त्म होने के पहले नहीं कहना चाहिए लेकिन अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध प्रभावी तरीके से जीत लिया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती हमलों के कुछ ही घंटों के भीतर नतीजा तय हो गया था और अमेरिका ने जीत हासिल कर ली थी। लेकिन मिशन पूरा करने के लिए अमेरिकी सेना का अभी ऑपरेशन जारी है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा था कि अब युद्ध जल्दी समाप्त हो सकता है क्योंकि ईरान में अब टारगेट करने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। अमेरिका ने ईरान के नेवी और वायुसेना को लगभग खत्म कर दिया है और वहां के क्रूर शासक खामेनेई के साथ-साथ और उनके कमांडर भी मारे गए हैं। अमेरिका ने वो कर दिखाया है जो पहले कभी किसी ने नहीं देखा और न कोई कर पाया। ट्रंप ने कहा कि हमने दुनिया को परमाणु खतरे से बचाया है। हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे शक्तिशाली सेना है।

इराक के पास अमेरिका के ऑयल शिप को उड़ाया; ईरान का बहुत भीषण हमला, 1 भारतीय क्रू मेंबर की मौत, 15 भारतीय क्रू सदस्य बचाए गए

जंग थमने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे

फिलहाल मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच 'ईरान और अमेरिका-इजरायल' जंग के अभी इतनी जल्दी थमने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे। एक तरफ जहां ईरान को झुकाने के लिए 'अमेरिका-इजरायल' की तरफ से हमले तेज हो रखे हैं तो वहीं ईरान ने भी अमेरिका और इजराइल पर दबाव बनाने के लिए अपने हमले तेज कर दिए हैं। ईरान इजराइल और खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले कर रहा है। इसके साथ ही वह अन्य ढांचों और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को भी निशाना बना रहा है।

'अलर्ट रहो, कहीं तुम ही न निपट जाओ...' ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी की राष्ट्रपति ट्रंप को खुली धमकी

माना जा रहा है कि ईरान ऐसा इसलिए कर रहा है ताकि दुनिया में आर्थिक दबाव बढ़े और अमेरिका-इजराइल अपने हमले रोकने के लिए मजबूर हो जाएं। क्योंकि हाल ही में ईरान ने कहा था कि जंग लड़ना उसकी मजबूरी है। जंग उसने शुरू नहीं की बल्कि उसके देश पर जंग थोपी गई। इसलिए अब अमेरिका नहीं, बल्कि ईरान तय करेगा कि जंग कब खत्म करना है। बता दें कि जंग की वजह से कच्चे तेल की कीमत में भी तेज बढ़ोतरी हुई है। साथ ही गैस आपूर्ती भी प्रभावित हो रही है। कुलमिलाकर वैश्विक स्तर पर ऊर्जा का संकट गहरा रहा है।

तेल की बढ़ती कीमत पर ट्रंप का बयान; बोले- यह अमेरिका और दुनिया के लिए चुकाई जाने वाली बहुत छोटी कीमत, युद्ध वैश्विक संकट की ओर!

जंग में अब तक 1200 से ज्यादा लोगों की मौत

28 फरवरी से शुरू हुए ईरान और 'अमेरिका-इजरायल' जंग में अब तक 1200 से ज्यादा लोगों (आम लोग और सैनिक) की मौत हो चुकी है और करीब 2000 से अधिक लोग घायल हैं। ईरान में मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। ईरान सुप्रीम लीडर खामेनेई के साथ-साथ कई ईरानी शीर्ष कमांडर और नेता भी मारे गए हैं। साथ ही इस संघर्ष में ईरान में बड़ी संख्या में घर और बुनियादी सार्वजनिक ढांचे भी नष्ट हुए हैं। वहीं इस जंग में अमेरिका के 7 सैनिक शहीद हुए हैं और कई सैनिक घायल हैं। जबकि इरानी हमलों में इजरायल के अलावा यूएई, बहरीन, क़तर, कुवैत जैसे खाड़ी देशों का भी व्यापक नुकसान हुआ है.

ईरान के नए 'सुप्रीम लीडर' का हुआ ऐलान; खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को कमान, जानें कितना शक्तिशाली है ईरान का ये पद?