North Korea Supports Iran: ईरान युद्ध के बीच उत्तर कोरिया की 'एंट्री'; किम जोंग उन का नए ईरानी सुप्रीम लीडर को समर्थन

ईरान युद्ध के बीच उत्तर कोरिया की 'एंट्री'; तानाशाह किम जोंग उन का नए ईरानी सुप्रीम लीडर को समर्थन, ट्रंप ने दक्षिण कोरिया भेजी अमेरिकी सेना

North Korea Supports Iran For New Supreme Leader Mojtaba Khamenei

North Korea Supports Iran For New Supreme Leader Mojtaba Khamenei

North Korea Supports Iran: अमेरिकी-इजरायल के हमलों में मारे गए ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के के बाद उनके दूसरे बेटे मोजतबा खामेनेई को हाल ही में ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुना गया है। मोजतबा खामेनेई के ईरानी सुप्रीम लीडर बनने पर रूस और चीन ने इसका समर्थन किया था। वहीं अब इस समर्थन में उत्तर कोरिया की भी एंट्री हो गई है।

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के शासन ने कहा है कि वह ईरान के नए सुप्रीम लीडर को चुनने के फैसले का सम्मान करता है। ईरान की जनता को अपने देश के सर्वोच्च नेता को चुनने का पूरा अधिकार है। उत्तर कोरिया ने अमेरिका और इजराइल पर आरोप लगाया कि उनके कदमों से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को नुकसान पहुंच रहा है और दुनिया में अस्थिरता बढ़ रही है। यह युद्ध स्थिति को और व्यापक तरीके से खराब करेगा।

महिलाओं के 'ब्रेस्ट इम्प्लांट' को माना जाएगा अपराध; उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग का फरमान, मिलेगी ऐसी कड़ी सजा

ईरान युद्ध के बीच क्रूज मिसाइलों का परीक्षण

रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान युद्ध के बीच उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया है। तानाशाह किम जोंग उन ने देश के नए 5,000 टन के वॉरशिप से स्ट्रैटेजिक क्रूज मिसाइलों की टेस्टिंग देखी। इस दौरान किम की छोटी बेटी किम जू ए भी साथ बैठी दिखाई दी। वहीं तानाशाह किम जोंग की बहन ने हाल ही में अमेरिका को धमकी भी दी थी। यह धमकी दक्षिण कोरिया में अमेरिकी सैन्य अभ्यास और जंगी जहाजों की तैनाती के बाद दी गई। किम की बहन ने दक्षिण कोरिया में अमेरिकी सेना पहुंचने पर कहा था कि हमें मत उकसाओ, नहीं तो कल्पना से परे इसके नतीजे होंगे और अंजाम बहुत भयानक होगा।  

'अलर्ट रहो, कहीं तुम ही न निपट जाओ...' ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी की राष्ट्रपति ट्रंप को खुली धमकी, जंग का आज 12वां दिन

ट्रंप ने दक्षिण कोरिया भेजी अमेरिकी सेना

दरअसल एक तरफ जहां अमेरिका मिडिल ईस्ट में ईरान के खिलाफ युद्ध में उलझा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर उसने बीते सोमवार से दक्षिण कोरिया के साथ एक बड़े संयुक्त सैन्य अभ्यास 'फ्रीडम शील्ड' का आगाज किया है, जिसमें हजारों सैनिक शामिल हो रहे हैं। ट्रंप ने अमेरिकी सेना की बड़ी टुकड़ी दक्षिण कोरिया भेजी है। इस संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास के बीच हथियारों के ट्रांसफर को लेकर भी अटकलें तेज हैं। इधर साउथ कोरिया और अमेरिका के संयुक्त युद्धाभ्यास पर नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम की पैनी नजर है और इसकी कड़ी निगरानी की जा रही है। अमेरिका के इस सैन्य अभ्यास को लेकर किम जोंग उन ने अपने एक बयान में कहा था कि यह एक तरह से युद्ध की तैयारी है।

तेल की बढ़ती कीमत पर ट्रंप का बयान; बोले- यह अमेरिका और दुनिया के लिए चुकाई जाने वाली बहुत छोटी कीमत, युद्ध वैश्विक संकट की ओर!