Trump On Oil Price: तेल की बढ़ती कीमत पर ट्रंप का बड़ा बयान; यह अमेरिका और दुनिया के लिए चुकाई जाने वाली बहुत छोटी कीमत

तेल की बढ़ती कीमत पर ट्रंप का बयान; बोले- यह अमेरिका और दुनिया के लिए चुकाई जाने वाली बहुत छोटी कीमत, युद्ध वैश्विक संकट की ओर!

Trump Big Statement On Crude Oil Price Increased In Global Energy   Market

Trump Big Statement On Crude Oil Price Increased In Global Energy Market

Trump On Oil Price: मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ जारी 'अमेरिका-इजरायल' की जंग आज दसवें दिन में पहुंच गई है और अभी जंग थमने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे। ऐसे में मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और भारी अस्थिरता से वैश्विक ऊर्जा संकट पैदा हो रहा है। ऊर्जा आपूर्ती प्रभावित होने से अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में कच्चे तेल की कीमत में बड़ा इजाफा ($100 के पार और 120 डॉलर प्रति बैरल तक के करीब) होते हुए देखा जा रहा है।

जिससे इसका सीधा असर आर्थिक मोर्चे पर हाहाकार और महंगाई बढ़ने से है। जिससे आम लोग भी त्रस्त होंगे। अभी हाल ही में भारत में LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई है और वो दिन दूर नहीं जब पेट्रोल-डीजल की कीमत भी बढ़ती हुई दिखेगी। क्योंकि मिडिल ईस्ट का संकट अब वैश्विक संकट की ओर बढ़ रहा है। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इससे कोई लेना-देना नहीं है। तभी तो ट्रंप ने तेल की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर एक अजीब सा बयान दिया है।

दरअसल डोनाल्ड ट्रंप का एक बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि तेल की कीमत में बढ़ोतरी, अमेरिका और दुनिया व शांति और सुरक्षा के लिए चुकाई जाने वाली बेहद छोटी कीमत है। ट्रंप का कहना है कि तेल की कीमत में शॉर्ट टर्म बढ़ोतरी हो रही है। जैसे ही ईरान से परमाणु ख़तरा नष्ट होगा, तेल की क़ीमत तेजी से गिरेगी। ये अमेरिका और दुनिया, सुरक्षा और शांति के लिए चुकाई जाने वाली बहुत छोटी क़ीमत है। सिर्फ़ कुछ मूर्ख ही होंगे, जो इससे अलग सोचेंगे!

Trump Big Statement On Crude Oil Price Increased In Global Energy Market

मसलन ट्रंप का यह बयान वैश्विक ऊर्जा संकट और अमेरिकी नीति पर उनके दृष्टिकोण को दर्शाता है, जिसमें वे अंतरराष्ट्रीय स्थिरता के लिए इसे एक आवश्यक कदम मानते हैं। लेकिन ट्रंप की जंग की यह सनक पूरी दुनिया में ऊर्जा आपूर्ती को कितना और किस स्तर पर प्रभावित करती है और आर्थिक मोर्चे पर कितनी चोट होती है, यह देखना होगा। बहराल आने वाले समय में वैश्विक स्थिति तेजी से बदलते हुए देखी जा रही है।

ईरान के नए 'सुप्रीम लीडर' का हुआ ऐलान; खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को कमान, जानें कितना शक्तिशाली है ईरान का ये पद?