इराक के पास अमेरिका के ऑयल शिप को उड़ाया; ईरान का बहुत भीषण हमला, 1 भारतीय क्रू मेंबर की मौत, 15 भारतीय क्रू सदस्य बचाए गए
Iran Big Attack On US Crude Oil Ship Near Iraq One Indian Death
US Oil Ship Attack In Iraq: उधर अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक सभा को संबोधित करते हुए ईरान से जंग में जीत का ऐलान कर रहे थे तो वहीं इधर ट्रंप के इस भाषण के कुछ मिनटों बाद ही ईरान ने अमेरिका के 'Safesea Vishnu' नाम के ऑयल शिप पर घातक हमला कर दिया। साथ ही इजरायल पर भी मिसाइलों की बरसात की। ईरान ने फारस की खाड़ी (Persian Gulf) क्षेत्र में इराक के बसर के पास अमेरिका के ऑयल शिप को निशाना बनाया। अमेरिका का ये ऑयल शिप कच्चा तेल लेकर बढ़ रहा था।
बताया जाता है कि होर्मुज स्ट्रेट जलमार्ग (Strait of Hormuz) के कुछ आगे बढ़ने के बाद ही ऑयल शिप को ईरान द्वारा उड़ा दिया गया। वहीं हमला होने के बाद ऑयल शिप में भीषण आग लग गई। जिसके बाद समंदर में तेज और विकराल आग की लपटें और काले धुएँ का गुबार उठता देखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इतने भीषण हमले के लिए ईरान द्वारा ड्रोन बोट का इस्तेमाल किया गया। फिलहाल ईरान का यह हमला अमेरिका पर सीधा हमला है। इससे पहले अमेरिका ने भी श्रीलंका के पास समंदर में ईरान के नौसनिक जहाज पर पनडुब्बी से हमला किया था। जिसमें 80 से ज्यादा ईरानी नाविकों के मारे जाने की खबर आई थी।
1 भारतीय क्रू मेंबर की मौत
बताया जा रहा है कि अमेरिका के 'Safesea Vishnu' नाम के ऑयल शिप पर हमले में 1 भारतीय क्रू मेंबर की मौत हुई है। जबकि 15 भारतीय क्रू मेंबरों को ईरानी अधिकारियों ने सहायता करके बचाया है। बगदाद स्थित भारतीय दूतावास ने इस पर आधिकारिक बयान जारी किया है। भारतीय दूतावास के मुताबिक, "11 मार्च, 2026 को, मार्शल आइलैंड्स के झंडे के नीचे चल रहे US के क्रूड ऑयल टैंकर, सेफसी विष्णु पर इराक के बसरा के पास हमला हुआ, जिसमें बदकिस्मती से एक भारतीय क्रू मेंबर की जान चली गई। जहाज पर मौजूद बाकी 15 भारतीय क्रू को सुरक्षित बचा लिया गया और उन्हें सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया है।"
आगे कहा गया, ''बगदाद में भारतीय दूतावास, ''इराकी अधिकारियों और और बचाए गए भारतीय क्रू सदस्यों के रेगुलर संपर्क में है। बचाए गए भारतीय नाविकों हर मुमकिन मदद दी जा रही है। वहीं भारतीय दूतावास ने इस हमले में जान गंवाने वाले भारतीय क्रू मेंबर को लेकर शोक व्यक्त किया है और उसके परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है।'' बता दें कि इससे पहले बीते कल ही ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट के पास से गुजर रहे थाई कार्गो शिप को निशाना बनाया था। यह जहाज भारत की तरफ आ रहा था। भारत ने इस जहाज पर हमले का विरोध भी जताया है।

.jpg)
ईरान पहले ही दे चुका धमकी
मालूम रहे कि ईरान लगातार धमकी दे रहा है कि उसके कंट्रोल वाले होर्मुज स्ट्रेट जलमार्ग (Strait of Hormuz) से गुजरने वाले तेल के जहाजों को आग में फूंक दिया जाएगा। ईरान का कहना है कि बिना उसकी अनुमति के कोई भी जहाज यहां से नहीं निकल सकता। खासकार अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों के जहाजों को बिलकुल भी नहीं निकलने दिया जाएगा। तबाह कर दिया जाएगा। लेकिन दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप लगातार ऑयल टैंकर ऑपरेटरों को सलाह दे रहे हैं कि ईरान की धमकियों की परवाह किए बिना होर्मुज स्ट्रेट पार करो। क्योंकि अमेरिका ने ईरान के नेवी और वायुसेना को लगभग खत्म कर दिया है।
देखिये हमले के बाद वीडियो