RRR की ‘सीता’ ने हॉलीवुड में गाड़े झंडे...आलिया भट्ट को मिला हॉलीवुड 'स्पॉटलाइट अवॉर्ड 2023'

RRR की ‘सीता’ ने हॉलीवुड में गाड़े झंडे...आलिया भट्ट को मिला हॉलीवुड 'स्पॉटलाइट अवॉर्ड 2023'

Alia Bhatt wins Spotlight Award

Alia Bhatt wins Spotlight Award

नई दिल्ली। Alia Bhatt Wins Spotlight Award: एसएस राजामौली की फिल्म  RRR एक के बाद एक अवॉर्ड अपने नाम कर रही हैं। एक तरह जहां इस फिल्म का गाना नाटू-नाटू ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुआ। वहीं अब आलिया भट्ट ने भी इस फिल्म के लिए हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन में स्पॉटलाइट अवॉर्ड अपने नाम किया है।

आलिया भट्ट को मिला स्पॉटलाइट अवॉर्ड / Alia Bhatt received the Spotlight Award

साल 2023 आलिया भट्ट के लिए काफी शानदार साबित हो रहा है। एक्ट्रेस बड़े से बड़े अवॉर्ड ने अपने नाम कर रही हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस को फिल्म गंगूबाई के लिए दादा साहब फाल्के अवॉर्ड और वहीं जी सिने अवॉर्ड में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए अवॉर्ड मिला था। वहीं अब फिल्म RRR के लिए स्पॉटलाइट अवॉर्ड से नवाजा गया है। वहीं जूनियर NTR को भी स्पॉटलाइट अवॉर्ड मिला है। हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन के ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई।

आलिया के अलावा जूनियर NTR को भी मिला अवॉर्ड / Apart from Alia, Junior NTR also got the award.

वहीं जूनियर NTR को भी स्पॉटलाइट अवॉर्ड मिला है। हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन के ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई। ये अवॉर्ड ट्रॉफी भेजने के बारे में अपडेट देते हुए HCA के ट्विटर हैंडल ने लिखा कि, ‘आरआरआर’ के फैंस, हम आपके साथ जूनियर एनटीआर और आलिया भट्ट से अवॉर्ड शेयर करना चाहते हैं। जो हम उन्हें अगले हफ्ते भेज देंगे। आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद..हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन #RRRGoesGlobal #RRRMovie #AliaBhatt #NTRAmaRaoJr।

सीता का निभाया था रोल / Sita's role was played

आलिया भट्ट ने फिल्म आरआरआर ने राम चरण के अपोजिट सीता का किरदार निभाया था। दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया था। RRR से आलिया भट्ट साउथ सिनेमा डेब्यू किया था। आलिया ने 10 दिनों के लिए फिल्म की शूटिंग में हिस्सा लिया था। भले ही इस फिल्म में आलिया 15 मिनट के लिए नजर आई हो, लेकिन दर्शकों को उनका किरदार खूब पसंद आया था।

यह पढ़ें:

SEBI Bans Arshad Warsi: मुन्ना भाई के सर्किट फंसे बुरी तरह से, सेबी ने अरशद वारसी पर लगाया बैन, जानिए पूरा मामला

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बीमार मां से मिलने की थी चाह, पहुंचे भाई के घर, फिर क्यों बिना मुंह देखे लौटे उल्टे पैर?

हसीं के ठहाके लगाने वाले Kapil Sharma इमोशनल दिखेंगे अपनी नई फिल्म में, Trailer शेयर करके कहा 'रेटिंग देना मत भूले'