Academy announces awards for Punjabi language
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

अकादमी द्वारा पंजाबी भाषा के पुरस्कारों की घोषणा

Haryana-Sahitya-Akadami

Academy announces awards for Punjabi language

Academy announces awards for Punjabi language: चंडीगढ़। हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा पंजाबी भाषा के वर्ष 2017 से 2022 तक के साहित्य पुरस्कारों का अनुमोदन कर दिया गया है।अकादमी के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष-2017 के लिए डॉ. जी. डी. चौधरी, सिरसा का हरियाणा पंजाबी गौरव पुरस्कार; डॉ. सुरजीत कुंजाही, फरीदाबाद का महाकवि भाई संतोख सिंह पुरस्कार; गुरदरपाल सिंह, ननिओला का बाबा शेख फऱीद पुरस्कार; सतनाम सिंह, शाहबाद का पंजाबी पत्रकारिता पुरस्कार; जसविंदर सिंह भिंडर, सिरसा का रागी/ढाडी/लोक गायक पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।

उन्होंने बताया कि वर्ष-2018 के लिए डॉ. साहिब सिंह अर्शी, सिरसा का हरियाणा पंजाबी गौरव पुरस्कार; डॉ. चरणजीत कौर, करनाल का महाकवि भाई संतोख सिंह पुरस्कार; करनैल सिंह अस्पताल, सिरसा का संत तरन सिंह वहमी पुरस्कार; डॉ. निशान सिंह राठौड़, पिपली का कवि हरिभजन सिंह रैनू पुरस्कार; प्रभु दयाल, सिरसा का पंजाबी पत्रकारिता पुरस्कार, सुखविंदर कौर हुंदल, सिरसा का रागी/ढाडी/लोक गायक पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि वर्ष-2019 के लिए गुरबख्श सिंह सैनी, पंचकूला का हरियाणा पंजाबी गौरव पुरस्कार; डॉ. जीवन बख्शी, कुरूक्षेत्र का महाकवि भाई संतोख सिंह पुरस्कार; लखविन्द्र सिंह बाजवा, सिरसा का बाबा शेख फरीद पुरस्कार; केसरा राम, ऐलनाबाद का संत तरन सिंह वहमी पुरस्कार; डॉ. इन्दु गुप्ता, फरीदाबाद का कवि हरिभजन सिंह रैनू पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।

इसी प्रकार, वर्ष-2020 के लिए अरकमल कौर, फरीदाबाद का हरियाणा पंजाबी गौरव पुरस्कार; गुरदास सिंह पालना, सिरसा का महाकवि भाई संतोख सिंह पुरस्कार; तिरलोचन मीर, कैथल का संत तरण सिंह वहमी पुरस्कार; पूरन सिंह निराला, ऐलनाबाद का कवि हरिभजन सिंह रैनू पुरस्कार; गुरप्रीत कौर सैनी, हिसार का बीबी जागीर कौर संधू पुरस्कार; जगतार स्मालसर, ऐलनाबाद का पंजाबी पत्रकारिता पुरस्कार; सोम दत्त शर्मा, पंचकुला का रागी/ढाडी/लोक गायक पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।

उन्होंने बताया कि वर्ष-2021 के लिए गुरदयाल सिंह निमर, यमुनानगर का हरियाणा पंजाबी गौरव पुरस्कार; मनजीत कौर अम्बालवी, अम्बाला कैंट का महाकवि भाई संतोख सिंह पुरस्कार; मीना नवीन, अम्बाला कैंट का कवि हरिभजन सिंह रैनू पुरस्कार; डॉ. परमजीत कौर, चंडीगढ़ का बीबी जगीर कौर संधू पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।

वर्ष-2022 के लिए डॉ. नायब सिंह मंडेर, रतिया का महाकवि भाई संतोख सिंह पुरस्कार; इकबाल सिंह हमजापुर, फतेहाबाद का बाबा शेख फरीद पुरस्कार; प्रेम कुमार सेठी, करनाल का हरी सिंह दिलबर पुरस्कार; हरबंस सिंह मंडेर, रतिया का पंजाबी पत्रकारिता पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।

उल्लेखनीय है कि अकादमी के पंजाबी भाषा के लिए दिये जाने वाले पुरस्कारों में हरियाणा पंजाबी गौरव पुरस्कार 5 लाख रुपये, महाकवि भाई संतोख सिंह पुरस्कार 2.50 लाख रुपये, बाबा शेख फरीद पुरस्कार 2.25 लाख रुपये, संत तरन सिंह वहमी पुरस्कार दो लाख रुपये, कवि हरिभजन सिंह रैनू पुरस्कार एक लाख रुपये, बीबी जागीर कौर संधू पुरस्कार हेतू एक लाख रुपये, हरि सिंह दिलबर राष्ट्रीय पुरस्कार एक लाख रुपये, पंजाबी पत्रकारिता पुरस्कार एक लाख रुपये, रागी/ढाडी/लोक गायक पुरस्कार के लिए एक लाख रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाती है।

 

ये भी पढ़ें ....

पिछड़ा वर्ग के हित में लिए गए निर्णयों को लागू करने में सरकार को ईमानदारी दिखानी होगी

 

 

ये भी पढ़ें ....

नए कानून धारा बीएनएस के तहत पंचकूला में 2 एफआईआर दर्ज