हांसी में आप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता का कार्यकर्ताओं से मिले

हांसी में आप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता का कार्यकर्ताओं से मिले

Dr. Sushil Gupta

Dr. Sushil Gupta

सिरसा रैली से पहले आप कार्यकर्ताओं को नजरबंद करने पर खट्टर सरकार पर साधा निशाना

अमित शाह की रैली 5000 कुर्सियों में सिमटी, वो भी किराए के लोग: डॉ. सुशील गुप्ता

प्रदेश के लोगों को खट्टर सरकार से हो गई नफरत: डॉ. सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी के कार्यकताओं से डरी खट्टर सरकार: डॉ. सुशील गुप्ता

प्रदेश में नहीं रही कानून व्यवस्था: डॉ. सुशील गुप्ता  

हांसी/हिसार, 18 जून  Dr. Sushil Gupta:आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता ने रविवार को हांसी में पार्टी कार्यकताओं से संवाद और प्रेसवार्ता की। इसके बाद हिसार में आम आदमी पार्टी के कार्यालय और शाम को आदमपुर में कार्यकताओं से मुलाकात की। उन्होंने हांसी जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों से मिलकर उनकी मांग का समर्थन किया। उन्होंने सिरसा रैली से पहले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं, किसानों और सरपंचों को गिरफ्तार किए जाने पर खट्टर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि शनिवार रात से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं, किसानों और सरपंचों को गिरफ्तार और नजबंद किया गया। खट्टर सरकार को डर हैं कहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हरियाणा में बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई का जवाब न मांग लें। प्रदेश में कानून नाम की व्यवस्था ही नहीं रही। उन्होंने कहा कि सीएम खट्टर को सपना आया था कि क्षेत्र के लोग जनता के अधिकारों के लिए आवाज न उठाने लगें इसलिए उनकी गिरफ्तारी करवा दी।

उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार ने आम आदमी पार्टी सिरसा के लोकसभा सचिव विरेंद्र कुमार, लोकसभा अध्यक्ष कुलदीप गदराना और जिला अध्यक्ष हैप्पी रानियां समेत काफी कार्यकर्ताओं को अरेस्ट और नजरबंद कर दिया। यही कारण है कि अमित शाह की रैली एक मंडी के शेड के नीचे 5000 कुर्सियों में सिमट गई, ये 5000 कुर्सियों पर भी किराए के व्यक्तियों को लाया गया है। क्षेत्र की जनता को वहां प्रतिबंध कर दिया ताकि वो सवाल न पुछ सकें। क्योंकि बिजली उनको मिलती नहीं, स्कूल-अस्पतलों का बुरा हाल है। किसानों को फसल का मुआवजा अब तक नहीं मिला। जबकि पंजाब में फसल कटने से पहले मिल गया।

उन्होंने कहा कि डेढ़ साल चले आंदोलन में 750 से ज्यादा किसानों ने शहादत दी, लेकिन किसानों के लिए कोई शोक प्रस्ताव पास नहीं किया गया। पीएम मोदी ने जब तीनों कृषि कानून वापस लिये तो कहा था एमएसपी की गारंटी का कानून संसद में लाएंगे, लेकिन आज तक संसद में उस विषय पर कोई बात नहीं की। यही कारण है कि हरियाणा के लोगों को खट्टर सरकार से नफरत हो गई है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश की सर्वश्रेष्ठ  महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण किया गया। उनको एफआईआर करवाने के लिए भी सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा। जब लोकतंत्र के मंदिर नई संसद का उद्घाटन किया जा रहा था। उसी दिन लोकतंत्र का चिरहरण किया जा रहा था। बेटियों को सड़कों पर घसीटा जा रहा था। आंदोलन को जबरदस्ती कुचना गया और लाठी डंडों का प्रयोग कर आंदोलन को खत्म करवाया गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा का इतिहास है कि उन्होंने किसान आंदोलन में किसानों पर गाड़ी चढ़ाई, हरियाणा में जूनियर कोच के साथ मंत्री संदीप सिंह ने यौन अपराध किया और महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण करने वाले बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। भाजपा सरकार अपने मित्रों को बचाने में लगी हुई है। अब प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि नौ साल में सीएम खट्टर से कुछ नहीं किया तो अब क्या करेंगे। प्रदेश में 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। प्रदेश की जनता को आम आदर्मी पार्टी से काफी उम्मीदें हैं।

यह पढ़ें:

कालका में आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत पहुंचे स्टेट सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा

हरियाणा में होटल कारोबारी का खौफनाक मर्डर; बदमाशों ने सिर-सीने पर ताबड़तोड़ गोलियां मारीं, पहले धमकाने आए थे, थोड़ी देर बाद फिर पहुंच गए

पंचकूला में पुलिस ने दिखाया दम सड़कों पर जाम छकाने वालों की अब नहीं खैर