चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के खिलाफ 2 फरवरी को दिल्ली बीजेपी हेडक्वार्टर पास आम आदमी पार्टी करेगी प्रदर्शन
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के खिलाफ 2 फरवरी को दिल्ली बीजेपी हेडक्वार्टर पास आम आदमी पार्टी करेगी प्रदर्शन

Chandigarh Mayor Election Update

Chandigarh Mayor Election Update

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में होगा प्रदर्शन 

भाजपा देश के लोकतंत्र और चुनावी व्यवस्था को खत्म कर रही है, चंडीगढ़ मेयर चुनाव इसका ताजा उदाहरण - आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुध राम

चंडीगढ़, 1 फरवरीChandigarh Mayor Election Update: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के खिलाफ 2 फरवरी को दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर पास आम आदमी पार्टी प्रदर्शन करेगी। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन होगा। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे।

वीरवार को चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय से जारी एक बयान में आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुध राम ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा देश के लोकतंत्र और चुनावी व्यवस्था को खत्म रही है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई धांधली और धक्केशाही इसका ताजा उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह ने जानबूझकर हमारे आठ पार्षदों के वोट रद्द किए और धक्केशाही कर भाजपा का मेयर बनाया। 

मेयर चुनाव में संविधान और कानून की धज्जियां उड़ाई गई। जो पीठासीन अधिकारी का काम चुनावी प्रक्रिया की निगरानी करना था वह खुद भाजपा विरोधी पार्षदों के वोटों को अमान्य करने की साज़िश रच रहा था।

बुधराम ने पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह पर इंडिया गठबंधन के पार्षदों के वोटों को अवैध बनाने के लिए मतपत्रों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया और हाईकोर्ट से दोबारा चुनाव करवाने और अनिल मसीह पर कानूनी कार्रवाई करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को हराना बेहद जरूरी है। जिस तरह से भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला कर रही है, अगर वह 2024 में फिर सत्ता में आ गई तो वे चुनावी प्रक्रिया को ही खत्म कर देंगे।

यह पढ़ें:

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के खिलाफ आम आदमी पार्टी शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेगी

मेयर चुनाव में हुई धांधली के खिलाफ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने किया चंडीगढ़ में प्रदर्शन

दिव्य युगल के सान्निध्य में 45 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे इसमें एक जोड़ा चंडीगढ़ का भी था!