चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के खिलाफ आम आदमी पार्टी शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेगी

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के खिलाफ आम आदमी पार्टी शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेगी

Chandigarh Mayor Election Update

Chandigarh Mayor Election Update

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे

मेयर चुनाव में भाजपा की ऑन रिकॉर्ड धोखाधड़ी से पूरा देश स्तब्ध है, लोग चुनाव प्रक्रिया पर संदेह कर रहे हैं : डॉ. संदीप पाठक

अगर आजादी के इतने सालों बाद भी हम निष्पक्ष चुनाव कराने में असमर्थ हैं तो यह गंभीर मामला है - पाठक

आप नेता ने लोगों से देश का लोकतंत्र बचाने और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया

चंडीगढ़, 1 फरवरी: Chandigarh Mayor Election Update: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के खिलाफ दो फरवरी को आम आदमी पार्टी(आप) दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगी। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।

इस बात की जानकारी देते हुए आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य डॉ. संदीप पाठक ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडिया ब्लॉक को स्पष्ट बहुमत था। इसलिए पहले बीजेपी ने पार्षदों के खरीद-फरोख्त की कोशिश की। जब वे इसमें सफल नहीं हुए तो साजिश के तहत चुनाव टाल दिया गया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद 30 जनवरी को जब चुनाव कराया गया तो आप और कांग्रेस के पास 20 वोट थे जबकि बीजेपी के पास सिर्फ 16 वोट थे। लेकिन भाजपा के पीठासीन अधिकारी ने फर्जी तरीके से हमारे 8 वोटों को अवैध कर भाजपा प्रत्याशी को नया मेयर घोषित कर दिया।

पाठक ने आगे कहा कि हम इस मामले में कोर्ट जाएंगे। लेकिन सवाल उठता है कि आजादी के इतने सालों बाद भी हम निष्पक्ष चुनाव कराने में असमर्थ हैं। यह बहुत गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि यदि ऑन रिकॉर्ड(जैसा कि हमने चुनाव कार्यवाही के वीडियो में देखा) भाजपा इस तरह से वोट चुरा सकती है और चुनाव में धांधली कर सकती है, तो इसमें कोई संदेह नहीं कि वह हर चुनाव में ऐसा करेगी। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि जब वह मेयर चुनाव में ऐसा कर सकती है, तो आम चुनावों में क्या करेगी!

पाठक ने एक्स पर लिखा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जिस तरह से वोटों की चोरी हुई उसे देखकर पूरा देश स्तब्ध रह गया। लोगों का चुनाव प्रक्रिया से ही विश्वास उठ गया है। देश को वोट की चोरी से बचाने और बीजेपी को बेनकाब करने के लिए आम आदमी पार्टी कल दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया और कहा कि हमें अपने लोकतंत्र को बचाने के लिए ऐसे कानून विरोधी और संविधान विरोधी गतिविधियों के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज करानी ही होगी।

यह पढ़ें:

मेयर चुनाव में हुई धांधली के खिलाफ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने किया चंडीगढ़ में प्रदर्शन

दिव्य युगल के सान्निध्य में 45 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे इसमें एक जोड़ा चंडीगढ़ का भी था!

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आप-कांग्रेस गठबंधन को राहत नहीं; हाईकोर्ट ने प्रशासन से ये काम करने को कहा, इधर भारी प्रदर्शन शुरू