Aaj Ka Panchang 8 February 2023: आज पंचांग में जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र

Aaj Ka Panchang 8 February 2023: आज पंचांग में जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र

Aaj ka Panchang, 8 February 2023

Aaj ka Panchang, 8 February 2023

Aaj ka Panchang, 8 February 2023: आज बुधवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है जो पूरे दिन-रात रहेगी। आज पूर्वाफाल्गुनी और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.09 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.14 बजे होगा। चन्द्रोदय 8.32 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन सुबह 8.46 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – फाल्गुन माह, कृष्ण पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज पंचांग (Aaj ka panchang) के अनुसार दुष्ट मुहूर्त दोपहर 12.13 बजे से 12.57 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग दोपहर 12.13 बजे से 12.57 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 4.37 बजे से 5.21 बजे तक रहेगा।कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 7.49 बजे से 8.33 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 9.17 बजे से 10.01 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 8.27 बजे से 9.50 बजे तक रहेगा। राहुकाल (Aaj ka rahukaal) दोपहर 12.35 बजे से 1.58 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 7.09 बजे से 9.55 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेंगे। सुबह 11.18 बजे से दोपहर 12.41 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 4.51 बजे से सायं 6.14 बजे तक क्रमशः लाभ का चौघड़िया रहेगा। सांय 7.50 बजे से रात्रि 11.04 बजे तक क्रमश: शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। आज बुधवार होने के कारण अभिजीत मुहूर्त नहीं है। विजय मुहूर्त दोपहर 2.32 बजे से 3.16 बजे तक एवं अमृत काल का समय दोपहर 1.11 बजे से 2.57 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। अर्थप्रकाश इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

यह पढ़ें:

Aaj Ka Panchang: आज करें मंगलवार का व्रत, हनुमान जी की बनी रहेगी कृपा, देखें शुभ मुहूर्त, राहुकाल

फाल्गुन मास में चंद्रमा की आराधना का है विशेष महत्व

Aaj Ka Panchang: आज करें सोमवार व्रत, भोलेनाथ का मिलेगा आशीर्वाद, देखें शुभ मुहूर्त और राहुकाल