Punjab Congress Election Committee meeting in Chandigarh
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

एक्शन में गुरु: पंजाब चुनाव-2022 में लगा रहे जोर, देखें चंडीगढ़ में इन सभी नेताओं को क्यों बुलाया?

Punjab Congress Election Committee meeting in Chandigarh

Punjab Congress Election Committee meeting in Chandigarh

पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर कांग्रेस भी पूरा जोर लगा रही है| कांग्रेस यह नहीं चाहती कि किसी भी कीमत में पंजाब की सत्ता उसके हाथ से जाए| यही कारण है कि पंजाब कांग्रेस में चुनाव जीतने को लेकर मंथन को दौर देखा जा रहा है| वहीं, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अब ट्वीट कर जानकारी दी है कि पंजाब कांग्रेस चुनाव कमेटी और पंजाब कांग्रेस के तमाम नेताओं की चंडीगढ़ में एक अहम बैठक बुलाई गई है| 

चुनाव कमेटी की बैठक .....

ट्विटर पर सिद्धू ने चुनाव कमेटी की लिस्ट शेयर करते हुए ट्वीट किया कि पंजाब कांग्रेस भवन, चंडीगढ़ में शाम 5 बजे (16 दिसंबर) को बैठक की जाएगी| सभी से भाग लेने का अनुरोध है| बतादें कि, चुनाव कमेटी की लिस्ट में सीएम चन्नी भी शामिल हैं| 

बतादें कि, इससे पहले सिद्धू ने अपने एक ट्वीट में जानकारी दी थी कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव पर चर्चा के लिए सभी नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्षों की बैठक शाम 4 बजे कांग्रेस भवन चंडीगढ़ में बुलाई गई है| बैठक की अध्यक्षता हरीश रावत करेंगे| इस बैठक में सभी कार्यकारी अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे|