'होठों पर लिपिस्टिक, बुर्का पहनकर छिपता रहा'; लड़की से रेप कर भागा आरोपी महिला के भेष में दबोचा गया, पुलिस भी रह गई हैरान
Rajasthan Dholpur Rape Accused Arrested With Wears Burka Crime News
Dholpur Rape Accused Arrest: अपराधी बचने के चक्कर में महिला बनकर घूम रहे हैं। ताकि वो पुलिस को धोखा दे सकें। लेकिन एक न एक दिन भंडाफोड़ हो ही जाता है। जैसे उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में हुआ। यहां पुलिस ने नाबालिग लड़की से रेप मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी भी पुलिस को महिला बनकर चकमा दे रहा था। जब इसे पकड़ा गया तो यह बुर्का पहने हुए मिला। सिर पर बाल नहीं थे और होठों पर लिपिस्टिक लगा रखी थी। बताया जाता है कि पुलिस आरोपी को पकड़ने के बाद उसका पैदल जुलूस निकालते ले गई।
रेप करने के बाद फरार हो गया था
बताया जाता है कि रेप का यह मामला राजस्थान के धौलपुर का है। आरोपी की पहचान 50 वर्षीय राजेंद्र सिसोदिया के रूप में हुई है. धौलपुर में 15 दिसंबर को नाबालिग लड़की से रेप करके राजेंद्र फरार हो गया था। जिसके बाद से पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी पर इनाम भी रखा था। आखिरकार पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मथुरा से राजेंद्र गिरफ्तार को कर लिया। आरोपी महिला के भेष में यहां बुरका पहनकर और होठों पर लिपस्टिक लगाकर छिपा हुआ था। उसने फर्जी पहचान बना रखी थी ताकि वो पकड़ा न जाये। आरोपी को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।
RAC का जवान बताया जाता
बताया जा रहा है कि रेप का आरोपी 50 वर्षीय राजेंद्र सिसोदिया RAC का जवान था। जिसे बर्खास्त कर दिया गया। रेप के मामले में अब पुलिस उसे पकड़ने की सफलत हासिल करने के बाद आगामी कार्रवाई कर रही है। आरोपी के पुलिस के चंगुल में आने के दौरान उसके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। पुलिस के साथ-साथ लोग भी हैरान हैं। लोगों का कहना है कि समाज के ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई ज़रूरी है।