ZPM Won Mizoram Election| मिजोरम की 40 सीटों का फाइनल रिजल्ट; ZPM की सरकार बनी, MNF सत्ता से बाहर, BJP 2 सीटें जीती

मिजोरम की 40 सीटों का फाइनल रिजल्ट; ZPM के सिर सजा 'सत्ता' का ताज, MNF आउट, BJP की छलांग, कांग्रेस सिमटी

ZPM Won Mizoram Election 2023 Live Update

ZPM Won Mizoram Election 2023 Live Update

ZPM Won Mizoram Election 2023: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बाद आज फैसला था मिजोरम की जनता का। फिलहाल फैसला (Mizoram Result) आ चुका है। मिजोरम की जनता ने वहां की सत्तारूढ पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है और अब Zoram People’s Movement-ZPM को विजयी बनाया है। यानि अब मिजोरम में ZPM की सरकार बनने जा रही है।

इस मौके पर ZPM के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालदुहोमा ने कहा कि मिज़ोरम वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। पिछली सरकार से हमें यही विरासत मिलने वाली है। हम अपनी प्रतिबद्धता पूरी करने जा रहे हैं। मिज़ोरम में वित्तीय सुधार आवश्यक है और उसके लिए हम एक संसाधन जुटाने वाली टीम बनाने जा रहे हैं।

ZPM ने जीतीं 27 सीटें, बहुमत का आंकड़ा पार

मिजोरम की कुल 40 विधानसभा सीटों में से ZPM ने 27 सीटें जीतीं हैं। मिजोरम में किसी भी पार्टी को बहुमत से अपनी सरकार बनाने के लिए 21 सीटों की जरूरत होती है। यानि ZPM के पास बहुमत का आंकड़ा पार है। उसके पास बहुमत से भी 6 सीटें ज्यादा हैं. वहीं मिजोरम की सत्तारूढ पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट दूसरे नंबर पर रही है। मिजो नेशनल फ्रंट को कुल 10 सीटें मिलीं हैं।

वहीं मिजोरम में इस बार बीजेपी का पहले से अच्छा प्रदर्शन रहा है। बीजेपी ने इस बार मिजोरम की 2 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी मात्र 1 सीट ही जीत पाई थी। हालांकि, इस बार कांग्रेस का प्रदर्शन मिजोरम में बहुत खराब रहा। कांग्रेस इस बार मिजोरम में केवल 1 सीट ही जीत पाई है। जबकि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 5 सीटें हासिल की थीं।

पिछले चुनाव में MNF ने 26 सीटें जीतीं थीं

मिजोरम में पिछले विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट ने जबरदस्त जीत हासिल की थी। तब मिजो नेशनल फ्रंट ने 37.8 फीसदी वोट शेयर के साथ 26 सीटें जीतीं थीं और अपनी सरकार बनाई थी। ज़ोरमथांगा राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।