Yamunanagar Furniture Factory Fire: हरियाणा में आग की भीषण घटना; यमुनानगर में फर्नीचर फैक्ट्री जलकर खाक
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

हरियाणा में आग की भीषण घटना; यमुनानगर में फर्नीचर फैक्ट्री जलकर खाक, ट्रैक्टर-बाइक भी जले, नुकसान करोड़ में

Yamunanagar Furniture Factory Fire

Yamunanagar Furniture Factory Fire

Yamunanagar Furniture Factory Fire: हरियाणा के यमुनानगर में एक फर्नीचर फैक्ट्री भीषण आग की चपेट में आ गई है। आग से फैक्ट्री का सारा फर्नीचर और मशीनरी समेत अन्य सारा सामान जलकर खाक हो गया है। वहीं फर्नीचर फैक्ट्री में मौजूद एक ट्रैक्टर भी आग में जल गया है। साथ ही एक बाइक भी जली है। घटना में गनीमत बस इतनी रही कि, कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बताया जाता फैक्ट्री मालिक की कोठी भी इसी फैक्ट्री से सटी हुई है। आग कोठी तक न फैल जाए इसके चलते समय रहती कोठी में मौजूद लोग बाहर निकल आए थे।

 

फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची

बताते हैं कि, यह फर्नीचर फैक्ट्री यमुनानगर के जगाधरी में स्थित है। फैक्ट्री में आग अचानक कैसे लगी? इस बारे में किसी को जानकारी नहीं हुई। वो तो जब आग भीषण रूप से फैक्ट्री में फैल गई और पूरी फैक्ट्री धू-धू कर जलने लगी। तब लोगों ने देखा और मौके पर हड़कंप मच गया। आग लगने की घटना के समय फैक्ट्री मालिक की मौके पर मौजूदगी नहीं थी। फैक्ट्री मालिक को वाइफ ने फ़ोन कर जानकारी दी।

वहीं फायर ब्रिगेड को भी आग लगने की सूचना दी गई। जिसके बाद आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। फिलहाल कड़ी मशक्क्त के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। बतादें कि, घटना के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। चौकी इंचार्ज गुरुदयाल ने बताया कि फैक्ट्री में आग लगने से फर्नीचर, मशीनरी, ट्रैक्टर, बाइक और अन्य सारा सामान जलकर राख हो गया है। हालांकि, नुकसान का सही आकलन जाँच के बाद स्पष्ट हो पायेगा। पुलिस जाँच कर रही है। वहीं अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।


रिपोर्ट- राकेश भारतीय