World Oceans Day 2023 Know Interesting Facts About The Day

World Oceans Day 2023 : समंदर से भी हमे मिलती है 70 फीसदी ऑक्सीजन, वर्ल्ड ओशन डे पर जानिए कितना अहम है समुंदर का खारा पानी

World Oceans Day 2023 Know Interesting Facts About The Day

World Oceans Day 2023 Know Interesting Facts About The Day

World Oceans Day 2023 : पृथ्वी पर जीवन में महासागरों की भूमिका के प्रति लोगों में अवेयरनेस बढ़ाने के लिए दुनिया भर में 8 जून को वर्ल्ड ओशन डे (World Oceans Day) यानी विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है। हमारे जीवन में महासागरों का बहुत महत्व (Importance of Oceans) है। महासागरों को धरती का लंग्स कहा जाता है। ये ऑक्सीजन और बारिश प्रदान करने के साथ साथ पर्यावरण संतुलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। महासागर हमारे ग्रह के पारिस्थितिकी को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हर कोई इनके संरक्षण में योगदान दे सकता है। चाहे वह प्लास्टिक कचरे को कम करना हो, मछली पकड़ने की स्थायी प्रथाओं का समर्थन करना हो या फिर समुद्री संरक्षण नीतियों की वकालत करना हो। हम सभी को समुद्र के भविष्य की सुरक्षा में भूमिका निभानी चाहिए। इसलिए हर साल महासागरों को संरक्षित रखने के लिए विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है।

World Food Safety Day 2023: 7 जून को है वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे, जानते है इसके इतिहास, महत्व के बारे में 

हर साल के लिए होता है एक विशेष विषय 
हर साल, विश्व महासागर दिवस महासागर संरक्षण से संबंधित एक विशेष विषय पर केंद्रित होता है। ये विषय विशिष्ट चुनौतियों और अवसरों की ओर हमारा दिलाने और कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करने का काम करते हैं। कुछ पिछले विषयों में "हमारे महासागर, हमारा भविष्य" (2017), "प्लास्टिक प्रदूषण को रोकना" (2018), और "लिंग और महासागर" (2019) जैसे विषयों को लेकर इस दिन को मनाया गया। साल 2023 में बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन (Beat Plastic Pollution) थीम पर वर्ल्ड ओशन डे मनाया जाएगा।

समुद्र के प्रति जागरूकता फैलाना लक्ष्य 
विश्व महासागर दिवस पर दुनिया भर में कार्यक्रम और गतिविधियां होती हैं। इसमें समुद्र तट की सफाई, शैक्षिक कार्यक्रम, कला प्रतियोगिता, फिल्म स्क्रीनिंग और सम्मेलनों को शामिल किया जाता है। इसका उद्देश्य जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों को शामिल करना और उन्हें समुद्री पारिस्थितिक तंत्र के स्थायी प्रबंधन में योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

महासागरों से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य (Some interesting facts related to oceans​)
1.
महासागरों के कारण धरती का रंग नीला : पृथ्वी के तीन चौथाई भाग पर पानी है, इतना ज्यादा पानी होने के कारण ही धरती का रंग नीला दिखाई पड़ता है। इस पानी का बड़ा हिस्सा महासागरों का है। इसके अलावा सागर, नदियां और झीलें भी पानी के प्रमुख स्रोत हैं।
2. नमकीन होता है महासागरों का पानी : महासागरों का पानी खारा या नमकीन होता है। नदियां के अपने साथ विभिन्न प्रकार के खनिज को बहाकर लाती हैं और महासागरों में मिलाती हैं इससे महासागरों का पानी खारा होता है। 
3. सबसे ज्यादा हैं अक्वाटिक जीव : पृथ्वी का काफी ज्यादा हिस्सा पानी में डूबा रहता है। यही कारण है की पृथ्वी पर पाए जाने वाले जीवों में 94 परसेंट महासागरों में मिलते हैं। 
4. सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला : पृथ्वी की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखलाएं द मिड ओशन रेंज पानी के नीचे हैं। द मिड ओशन रेंज 65 किमी में फैली हैं। यह पृथ्वी पर सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला से कई गुणी ज्यादा बड़ी है। 
5. ऑक्सीजन का सबसे बड़ा सोर्स : पृथ्वी पर ऑक्सीजन का सबसे बढ़ा सोर्स महासागर हैं। हमारे सांस लेने के लिए उपयोग में लाए जाने वाले ऑक्सीजन का 70 से 80 प्रतिशत ऑक्सीजन महासागरों में पाए जाने वाले जीवों से प्राप्त होता है। 
6. इतना ज्यादा नमक : महासागरों में इतना नमक है कि अगर महासागर सूख जाएं तो पूरी धरती पर 500 फीट मोटी नमक की परत बिछाई जा सकती है।