निकाय चुनाव में किस फॉर्मूले के साथ उतरेगी सपा? अखिलेश ने बताया पूरा प्लान

निकाय चुनाव में किस फॉर्मूले के साथ उतरेगी सपा? अखिलेश ने बताया पूरा प्लान

UP Nagar Nikay Chunav 2023

UP Nagar Nikay Chunav 2023

लखनऊ : UP Nagar Nikay Chunav 2023: समाजवादी पार्टी अपने गठबंधन के सहयोगियों को भरोसे में लेकर नगर निकाय चुनाव(Nagar Nikay Chunav) लड़ेगी। समाजवादी पार्टी(Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बाबत स्थिति स्पष्ट स्पष्ट की है। सपा प्रमुख ने कहा कि नगर निकाय चुनाव(Nagar Nikay Chunav) में समाजवादी पार्टी(Samajwadi Party) का भाजपा(BJP) से सीधा मुकाबला है और सपा अपने गठबंधन के सहयोगियों के साथ बातचीत कर चुनाव लड़ेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता को धोखा दिया है। नगरों में कूड़ा भरा पड़ा है, सफाई न होने से बड़े पैमाने पर डेंगू फैला है। नगर निकाय चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। यादव ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है।

दवाओं से लेकर खाने पीने की सब चीजों के दाम बढ़ गए हैं। आरोप लगाय कि भाजपा सरकार यूपी की नकली ग्रोथ रेट दिखाती है। झूठ को सच दिखाने के लिए 200 करोड़ रुपये खर्च कर अमेरिकी एजेंसी की मदद ली जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि ओलावृष्टि से किसानों की फसल तबाह हो गई।

भाजपा ने फसल बीमा का प्रचार किया था लेकिन आज किसानों को कुछ नहीं मिल रहा है। बीमा कंपनियां मुनाफा कमा रहीं हैं। यादव ने कहा कि भाजपा ने अपने एक उद्योगपति मित्र को सरकारी संस्थाओं से पैसा दिलाकर दुनिया में नंबर दो बनाया था। लेकिन एक रिपोर्ट आते ही उद्योगपति की पोल खुल गई। कंपनी में लगाया गया सरकारी संस्थाओं का पैसा डूब रहा है। भाजपा सरकार जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है।

यह पढ़ें:

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के बुआ-फूफा के हत्यारे का मुज़फ्फरनगर में एनकाउंटर, 50 हजार का था इनामी

सीए श्वेताभ तिवारी हत्या का खुलासा, करोड़ों की संपत्ति कब्जाने के लिए बीजेपी नेता ने कराई थी हत्या

मुरादाबाद में चेंजिंग रूम में महिला के साथ सिक्योरिटी गार्ड ने किया दुष्कर्म, FIR दर्ज