केन्द्र से बात करेंगे कि गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित किया जाये - सत्य पाल जैन

केन्द्र से बात करेंगे कि गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित किया जाये - सत्य पाल जैन

National Animal

National Animal

चण्डीगढ़ 10 सितम्बर, 2023: National Animal: चण्डीगढ़ के पूर्व सांसद एवं भारत सरकार के अपर महासलिसिटर श्री सत्य पाल जैन ने कहा है कि वे गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करवाने की मांग केन्द्र सरकार के सामने उठायेंगे। श्री जैन कल सांय गांव कैम्बवाला में संत श्री गोपालमणी जी द्वारा आयोजित 7 दिवसीय ‘गऊ कथा’में उपस्थित विशाल जन समूह को मुख्य अतिथि के नाते सम्बोधित कर रहे थे। 

    इस से पहले संत गोपालमणी जी ने कहा कि देश की दो विधान सभायें, उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश पहले ही प्रस्ताव पास करके केन्द्र सरकार को भेज चुकी हैं कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाये। उन्होंने कहा कि 23 नवम्बर, 2023 को इस सम्बंध में दिल्ली में एक विशाल रैली का आयोजन भी किया जा रहा है।

    श्री जैन ने संत गोपालमणी जी द्वारा इस सम्बंध में किये गये कार्यों की सराहना की तथा कहा कि गाय में देश के करोंडो नागरिकों की आस्था है, इसलिये उसे राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि वे स्वंय शीघ्र ही यह विषय केन्द्र सरकार के समक्ष उठायेंगे।

यह पढ़ें:

Big Breaking: हरियाणा के वरिष्ठ डिप्टी एडवोकेट जनरल मनीष बंसल होंगे चंडीगढ़ प्रशासन के पब्लिक प्रॉसिक्यूटर

होंडा कार्स इंडिया ने पंजाब में लॉन्‍च किया होंडा ELEVATE : 10,99,900  रुपये के आरंभिक मूल्‍य के साथ अर्बन SUV की उत्कृष्टता का एक नया अंदाज

9 और 10 तारीख को कैसा रहेगा मौसम का हाल, पढ़ें पूरी रिपोर्ट