क्या दक्षिण अफ्रीका में गिरफ्तार किए जाएंगे रूस के राष्ट्रपति पुतिन? क्यों हो रही है उन्हें अरेस्ट करने की बात

क्या दक्षिण अफ्रीका में गिरफ्तार किए जाएंगे रूस के राष्ट्रपति पुतिन? क्यों हो रही है उन्हें अरेस्ट करने की बात

Brics Meeting

Brics Meeting

जोहानिसबर्ग। Brics Meeting: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगस्त में दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स देशों के समूह के शिखर सम्मेलन में अपनी सहमति से शामिल नहीं होंगे। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि रूस का प्रतिनिधित्व उसके विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे।

दक्षिण अफ्रीका को शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने में दुविधा का सामना करना पड़ा क्योंकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिमिनल कोर्ट (ICC) के सदस्य के रूप में यदि पुतिन इस शिखर सम्मेलन में भाग लेते है तो सैद्धांतिक रूप से उन्हें यूक्रेन युद्ध के लिए गिरफ्तार करना आवश्यक होगा। बता दें अंतरराष्ट्रीय क्रिमिनल कोर्ट (आईसीसी) ने पुतिन के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि ब्राजील, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के नेता शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

पुतिन के खिलाफ जारी है गिरफ्तारी वारंट (Arrest warrant issued against Putin)

यूक्रेन पर आक्रमण के चलते हेग स्थित इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया हुआ है। दक्षिण अफ्रीका भी इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट का आदेश मानने के लिए बाध्य है क्योंकि वह भी इसका सदस्य है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका पहुंचने पर वहां की सरकार को पुतिन को गिरफ्तार करना पड़ता।

ब्रिक्स संगठन (BRICS organization)

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन इस साल अगस्त में दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर में आयोजित किया जाएगा। इस संगठन में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका सदस्य देश हैं।

यह पढ़ें:

रावलपिंडी में भारी बारिश से दीवार गिरी, 8 लोगों की मौत और 4 लापता

बांग्लादेश में इस साल डेंगू से एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें

अमेरिका का सबसे बड़ा सांपों का बैंक भारत से मंगवाना चाहता है घड़िया