Wall collapses due to heavy rains in Rawalpindi, 8 dead and 4 missing
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

रावलपिंडी में भारी बारिश से दीवार गिरी, 8 लोगों की मौत और 4 लापता

Wall collapses due to heavy rains in Rawalpindi

Wall collapses due to heavy rains in Rawalpindi, 8 dead and 4 missing

इस्लामाबाद, 19 जुलाई : पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में बुधवार को भारी बारिश के कारण एक दीवार गिर गई। जिसके नीचे दबकर कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और चार लापता हैं। रेस्क्यू सर्विस ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रेस्क्यू सर्विस ने कहा कि यह घटना सुबह शहर के गोलारा मोर इलाके में पेशावर रोड पर हुई। यहां भारी बारिश के बाद एक निर्माणाधीन अंडरपास के पास की दीवार ढह गई।

रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता एक तंबू के नीचे दीवार के पास सो रहे थे। सूचना मिलने पर बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और मलबे से आठ शव बरामद किए। मलबे में दबे अन्य मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बचाव सेवा के अनुसार, शवों को स्थानीय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।