रोहतक लोकसभा से लड़ूंगा चुनाव, दीपेंद्र का ऐलान
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

रोहतक लोकसभा से लड़ूंगा चुनाव, दीपेंद्र का ऐलान

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024

हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत का किया दावा

अर्थ प्रकाश/नीरज सिंगला 
जींद, 11 मार्च। Lok Sabha Election 2024: 
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा में परिवर्तन की लहर चल रही है और आने वाले लोकसभा चुनाव में हरियाणा में 10 की 10 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन जीत दर्ज करेगा। वह आज यहां कांग्रेस नेता बलजीत सिंह रेढू के आवास पर पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। वह यहां बलजीत सिंह रेढू के भाई कुलदीप सिंह रेढू के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे थे। इस अवसर पर उनके साथ सफीदों के विधायक सुभाष गांगोली, पूर्व मंत्री मांगेराम गुप्ता के पुत्र महावीर गुप्ता, प्रदीप सिंह गिल, जगबीर ढिगाना, प्रमोद सहवाग, राजू लखीना, बलराम कटवाल समेत अनेक कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद ने रोहतक लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वह जनता के नेता हैं और जनता के बीच रहने वाले व्यक्ति हैं। रोहतक लोकसभा से उनके चुनाव लड़ने पर कोई संशय नहीं है।

सांसद ने कहा कि लोकसभा के पिछले सत्र में उन्होंने बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार से एक सवाल पूछा था कि देश में किस राज्य में बेरोजगारी सबसे ज्यादा है तो इसका जवाब केंद्र सरकार ने दिया था कि हरियाणा बेरोजगारी में देश में नंबर वन पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को मुख्यमंत्री से यह पूछना चाहिए कि यह स्थिति क्यों पैदा हुई? कांग्रेस संसद ने कहा कि हरियाणा में बढ़ती बेरोजगारी के कारण अपराध कितनी तेजी से बढ़ा है इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि देश में अपराध कहीं भी हो उसमें अंडर एज शूटर हरियाणा के होते हैं।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पिछले कुछ समय में प्रधानमंत्री ने हरियाणा में तीन परियोजनाओं का उद्घाटन किया है और यह तीनों परियोजनाएं कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई थी। आज तक एक भी ऐसी परियोजना का उद्घाटन नहीं हुआ है जो भाजपा के शासन में बनी हो और शुरू हुई हो। 

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पिछले 1 साल में 35 से ज्यादा पूर्व विधायक पूर्व मंत्री पूर्व सांसद दूसरे दलों को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं और अब एक वर्तमान सांसद ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की है। यह इस बात का सूचक है कि हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में परिवर्तन की लहर चल रही है और लोग कांग्रेस को पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा होने के बाद इसमें और तेजी आएगी।

भाजपा के 400 पार के नारे पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि भाजपा के नारे हमेशा अपने लिए होते हैं। जबकि कांग्रेस के नारे जनता के लिए होते हैं भाजपा इसलिए 400 पार जाना चाहती है ताकि वह संविधान में अपनी मर्जी से परिवर्तन कर सके और यह बात कर्नाटक के भाजपा नेता अनंत हेगड़े ने स्वीकार भी की है। कांग्रेस सांसद ने बहुत साफ कहा कि कांग्रेस किसी भी सूरत में संविधान में छेड़छाड़ नहीं होने देगी और जनता इस बात को भली प्रकार जानती है।

यह पढ़ें:

इनेलो ने युवा प्रकोष्ठ के हलका अध्यक्षों की नियुक्तियां की

चुनाव पर्व की असली कड़ी हैं मतदाता, लोकसभा आम चुनावों के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए भारतीय पोस्ट विभाग व इंडियन बैंक्स एसोसिएशन करेंगे सहयोग: अनुराग अग्रवाल

देश और प्रदेश की राजनीति में बदलाव की जरूरत-सुरजेवाला