उत्तराखंड में हनीमून मनाने गए थे नवदंपती, होटल में पति को बेहोश कर पत्नी हुई फरार

उत्तराखंड में हनीमून मनाने गए थे नवदंपती, होटल में पति को बेहोश कर पत्नी हुई फरार

Newly Married Wife Absconded

Newly Married Wife Absconded

Newly Married Wife Absconded: पति- पत्नी के पवित्र रिश्ते को एक नवविवाहिता(newlyweds) ने तार-तार कर दिया। दरअसल शादी के बाद पति पत्नी हनीमून(Honeymoon) मनाने उत्तराखंड गए थे। वहां पर कई स्थानों पर घूमने के बाद ऋषिकेश के एक होटल में रुके थे। होटल में ठहरने के बाद रात में उसकी पत्नी उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गई।

मामला यूपी के अलीगढ़ जनपद के सिविल लाइंस(civil lines) थाना क्षेत्र से जुड़ा है। यहां के निवासी एक युवक की शादी आगरा कैंट क्षेत्र की निवासिनी एक युवती के साथ हुई थी। युवक के पिता व्यवसाई हैं। 28 नवंबर को अलीगढ़ के एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह संपन्न हुआ। इसके बाद पति पत्नी 8 दिसंबर को हनीमून मनाने ट्रेन से देहरादून गए। वहां से दोनों मसूरी पहुंचे थे। उसके बाद ऋषिकेश के एक होटल में रात्रि रुके थे। इसी बीच पत्नी फरार हो गई।

यह पढ़ें: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में दिखा राहुल का हमशक्ल, सफेद टीशर्ट और दाढ़ी में देख लोगों ने ली सेल्फी

शादी के 11वे दिन पति के साथ हो गया धोखा

शादी एक ऐसा अटूट बंधन है। जिसमें पति-पत्नी सात फेरे लेते समय एक साथ जीने मरने की कसम खाते हैं। लेकिन शादी के 11वे दिन ही पत्नी पति के साथ धोखा करके चली गई। नई नवेली दुल्हन के इस व्यवहार को देखकर पति भी परेशान है। पीड़ित पति ने पुलिस और न्यायालय से गुहार लगाई है।

पति को नशीला पदार्थ सुंघाकर हो गई रफूचक्कर

पति का आरोप है कि जब वह ऋषिकेश के एक होटल में रुका था। उसकी पत्नी ने उसे कुछ सुंघा दिया। जिससे वह थोड़ी देर बाद बेहोश हो गया। युवक का कहना है कि जब देर रात उसकी नींद खुली तो पत्नी को गायब देख वह दंग रह गया। पति का आरोप है कि वह जेवर के साथ-साथ उसके रुपए भी लेकर चली गई। होटल के सीसीटीवी फुटेज में युवती बैग लेकर अकेले जाती दिख रही है। उसके बाद उसका कोई अता पता नहीं चला।

यह पढ़ें: बांदा में दोहराया दिल्ली जैसा हादसा- स्कूटी सवार महिला को 3 किमी तक घसीट ले गया ट्राला, आग लगने से जिंदा जली

युवती ने कर रखा था पहले से ही प्रेम विवाह

पति ने जब इस संबंध में ससुराल पक्ष से जानकारी लिया। तो ससुराल पक्ष के लोग शुरुआत में इस मामले को छुपाते रहे। बाद में पता चला कि युवती ने किसी लड़के के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। युवक ने इसकी शिकायत सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में किया। लेकिन घटनास्थल ऋषिकेश होने के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया।

सीओ बोले, नहीं मिली शिकायत

अलीगढ़ जनपद के क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह ने बताया इस तरह की कोई शिकायत थाने में नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है। तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर अदालत से कोई आदेश मिलता है। उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।