White Cobra Video Viral: देखिए सफेद कोबरा; देखना बेहद दुर्लभ, जल्दी से नहीं दिखता है, लोगों ने देखा तो दंग रह गए

देखिए सफेद कोबरा, VIDEO; देखना बेहद दुर्लभ, जल्दी से नहीं दिखता है, लोगों ने देखा तो दंग रह गए

White Cobra Video Viral

White Cobra Video Viral

White Cobra Video Viral: धरती पर सांपों की तमाम प्रजातियां हैं। जिनमें से एक है कोबरा। कोबरा बेहद खूंखार और जहरीला होता है। कोबरा को नाग भी कहते हैं। वहीं आमतौर पर काले रंग के ही कोबरा अक्सर देखने को मिलते हैं। लेकिन क्या आपने सफेद कोबरा देखा है। शायद नहीं देखा होगा? देखेंगे भी कैसे? सफेद कोबरा को देखना बेहद दुर्लभ है। कोबरा की यह प्रजाति कम नजर आती है। आप यूं ही कहीं जल्दी से इसे नहीं देख सकते। मगर आज हम आपको दुर्लभ सफेद कोबरा से रूबरू कराएंगे। जिसे देखकर आप दंग रह जाने वाले हैं।

दरअसल, तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक दुर्लभ सफेद कोबरा देखा गया है। कुछ लोगों ने इसे देखकर वन विभाग के वालंटियर्स को जानकारी दी। जिसके बाद वन विभाग के वालंटियर्स मौके पर पहुंचे और दुर्लभ सफेद कोबरा को रेस्क्यू करते हुए उसे जंगल में छोड़ दिया। मौके पर मौजूद लोग सफेद कोबरा देख दंग थे।

देखिए वीडियो


सफेद कोबरा के बारे में?

बताते हैं कि, जेनेटिक म्यूटेशन और ल्युकेजिम (leukgym) की वजह से कुछ कोबरा सफेद रंग के होते हैं। इनकी संख्या बेहद कम होती है। सफेद कोबरा की इस प्रजाति का पूरा शरीर सफेद और आंखें लाल होती हैं। बताया जाता है कि, सफेद कोबरा की इस दुर्लभ प्रजाति की संख्या भारत में बहुत कम है। माना जाता है कि, पूरे देश में सिर्फ 10 से 15 सफेद कोबरा ही होंगे। भारत में सफेद कोबरा अभी तक कनार्टक, पश्चिम-बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरला में देखे गए हैं। सफेद कोबरा को दुनिया के सबसे दुर्लभ दस एल्विनो एनिमल्स में शुमार किया जाता है। इसकी लंबाई 7 फुट तक होती है।

यह भी पढ़ें- जंगल में टाइगरों का 'चैन' हराम; कभी खींच देता है कान तो कभी घसीटता है पूंछ... जान जोखिम में डाल ये लंगूर कर रहा खुराफात